Govinda Naam Mera Twitter Review: कियार आडवाणी (Kiara Advani), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म गोविंदा नाम मेरा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी गोविंदा नाम के साधारण लड़के की है जो जूनियर बैकगांउड डांसर होता है। उस ऊपर बहुत सारा कर्ज है और उसकी बीवी का किसी के साथ अफेयर चल रहा है। फिल्म में ट्विस्ट तब आता है जब मर्डर हो जाता है। ये एक कॉमेडी सस्पेंस ड्रामा फिल्म है। आप इस फिल्म को डिज्नी हॉट स्टार पर देख सकते हैं।
govinda naam mera (credit pic: social media)
गोविंदा नाम मेरा को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में पहली बार कियारा, भूमि और विक्की कौशल साथ में काम कर रहे हैं। फिल्म में कियारा और विक्की की केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आ रही हैं। फिल्म के गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। विक्की की इस फिल्म में रणबीर कपूर ने 2 मिनट का कैमियो रोल किया है। रणबीर कपूर की एक्टिंग पड़ी विक्की कौशल पर भारी। सोशल मीडिया पर यूजर्स रणबीर की एक्टिंग की तारीफ को पुल बांध रहे हैं। अगर आप भी गोविंदा नाम मेरा देखने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लें रिव्यू।
देखें जनता का रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा, गोविंदा नाम मेरा एक पार्टी फन लव फिल्म है। विक्की कौशल ने शानदार काम किया है। दूसरे यूजर ने लिखा, फिल्म का फर्स्ट हाफ काफी मजेदार है और दूसरा हाफ ट्विस्ट और टर्न्स से भरी हुई है। तीसरे यूजर ने लिखा, रणबीर कपूर ने लूट ली लाइमलाइट। फैंस ट्विटर पर रणबीर और विक्की का वीडियो शेयर कर रहे हैं।
#GovindaNaamMera is partly fun & partly forgettable. It hugely benefits from a confident #VickyKaushal & hilarious… t.co/JAth16K1Qw
— ANI (@ANI) Dec 16, 2022
#RanbirKapoor cameo in #GovindaNaamMera was impressive as he made maximum impact in limited time t.co/PgfNsx6rNU
— ANI (@ANI) Dec 16, 2022
He easily ate the whole movie#RanbirKapoor #GovindaNaamMera t.co/kZhDTvFXKq…
— ANI (@ANI) Dec 15, 2022
विक्की कौशल के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्टर अब मेघना गुलजार की फिल्म सैम बाहदुर में नजर आएंगे। इसके अलावा विक्की लक्ष्मण उतेकर की अनटाइटल्ड फिल्म में सारा अली खान के साथ नजर आएंगे। वहीं, कियारा और भूमि भी अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी है।
