कैटरीना कैफ का एयरपोर्ट पर हाथ थामे नजर आए विक्की कौशल, क्यूट जोड़ी देख फैन्स बोले 'नजर ना लगे...'

Vicky-Katrina Spotted At Airport: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर विक्की कौशल को हाल ही में पत्नी और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान विक्की कौशल को पत्नी कैटरीना कैफ का हाथ पकड़े हुए देखा गया। दोनों की क्यूट जोड़ी पर फैन्स प्यार बरसा रहे हैं।

Vicky Kaushal-Katrina Kaif Spotted At Airport: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की क्यूट जोड़ियों में एक है। इस कपल के फैन्स भी इनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ लोगों को इम्प्रेस करने से भी कभी पीछे नहीं रहते हैं। हाल ही में इस जोड़ी को मुंबई एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले स्पॉट किया गया। दोनों का सिंपल और गॉर्जियस लुक फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। उन्होंने विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की तारीफ कमेंट्स में करनी शुरू कर दी है।

Katrina Kaif and Vicky Kaushal

कैटरीना कैफ स्टाइलिश पिंक सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और स्टाइलिश सनग्लासेस के साथ कैटरीना कैफ ने अपने लुक को पूरा किया। वहीं दूसरी ओर विक्की कौशल ग्रे डेनिम शर्ट और जींस के साथ कैप लगाए नजर आए। दोनों की जोड़ी बेहद प्यार लग रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इस जोड़ी को नजर ना लगे।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'एक साथ विक्की और कैटरीना बहुत अच्छे लगते हैं।'

End of Feed