Vicky Kaushal-Tripti Dimri Starrer 'Bad News' Release Date: एनमिल के बाद अब तृप्ति डिमली, विक्की कौशल के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाली हैं। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) की अपकमिंग फिल्म का टाइटल अनाउंट और रिलीज डेट सामने आ गई है। विक्की और तृप्ति की इस फिल्म का नाम 'बैड न्यूज' (Bad News) रखा गया है। फिल्म की रिलीज डेट भी अब सामने आ गई हैं। फिल्म बैड न्यूज को 19 जुलाई 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म 'गुड न्यूज' के मेकर्स ने ही बनाया है।
Vicky Kaushal, Tripti Dimri and Ammy Virk Starrer 'Bad News' Release date OUT
यह भी पढ़ें- Monkey Man से हॉलीवुड डेब्यू कर रहीं Sobhita Dhulipala ने बताया अपना एक्सपीरियंस, कहा- 'किसी सपने के पूरे होने..'
धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म है 'बैड न्यूज'
मूवी को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के अंदर बनाया गया है, जिस वजह से खुद करण ने ही फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो अब तेजी से वायरल होने लगा है। फिल्म में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी के अलावा पंजाबी एक्टर और सिंगर एम्मी विर्क भी नजर आने वाले हैं। यह सिंगर की डेब्यू बॉलीवुड फिल्म एक लीड के तौर पर साबित होने वाली है।
पहली बार एक साथ दिखेंगे विक्की और तृप्ति
विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म बैड न्यूज को आनंद तिवारी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को 19 जुलाई 2024 को रिलीज किया जाना है। इससे पहले फिल्म का ये अनाउंसमेंट वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। विक्की और तृप्ति की जोड़ी को देखने के लिए दर्शक भी काफी उत्साहित दिख रहे हैं।
