विक्की कौशल-कटरीना कैफ के घर हुआ बेटे का जन्म, खुशखबरी सुन झूम उठे फैंस

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 7, 2025, 12:36 PM IST

Celebs And Fans Reaction on Katrina Kaif Baby Boy: कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) माता और पिता बन गए हैं। कटरीना कैफ ने एक प्यार से बेटे को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद कपल के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Celebs And Fans Reaction on Katrina Kaif Baby Boy: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अभी हाल में कटरीना कैफ ने एक प्यारे से बच्चे को जन्म दिया है। विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ के घर एक प्यारे से बेटे ने जन्म लिया है। इस खबर के सामने आने के बाद हर तरफ इसको लेकर चर्चा हो रही है। कटरीना कैफ ने मां बनने के जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है। इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और कपल को बधाई दें रहे हैं। तो चलिए जानते हैं लोग क्या रिएक्शन दे रहे हैं।

Celebs And Fans Reaction on Katrina Kaif Baby Boy

Image Source: Katrina Kaif Instagram

खुशी से झूम उठे फैंस

एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल एक बार फिर से खबरों में आ गए है। इसकी वजह कटरीना कैफ और विक्की कौशल की कोई फिल्म नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ से सामने आया एक बड़ा अपडेट है। कटरीना कैफ और विक्की कौशल के अब माता-पिता बन गए हैं। कटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर बेटे का जन्म हुआ है। इस खबर ने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। स्टार्स से लेकर फैंस तक इस खबर पर रिएक्शन देते हुए नजर आए। विक्की कौशल के भाई सनी कौशल (Sunny Kaushal) ने पोस्ट करते हुए लिखा 'मैं चाचा बन गया'। कटरीना कैफ और विक्की कौशल की पोस्ट पर भी लोग जमकर कमेंट कर बधाई देते दिखाई दिए। तो वहीं एक्स पर कटरीना कैफ और विक्की कौशल ट्रेंड कर रहे हैं।

End of Feed