Vibe X Review: Kunal Kemmu की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, हल्की स्क्रिप्ट ने मजा किया किरकिरा

कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म वाइब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों से मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म वाइब यंग ऑडियंस को पसंद आ रही है।

Vibe X Review: बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू की नई फिल्म वाइब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसको लेकर दर्शकों के रुझान आने भी शुरू हो गए हैं। फिल्म वाइब के ट्रेलर को दर्शकों से जितना शानदार रिस्पॉन्स मिला था, मूवी को वैसा नहीं मिल रहा है। सिनेमाघरों से सामने आ रही रिपोर्ट की मानें तो फिल्म वाइब दर्शकों को प्रभावित करने में नाकामयाब रही है और लोग इसे मिक्स्ड रिस्पॉन्स दे रहे हैं। ये फिल्म यंग दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है और वो इसे अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं लेकिन बाकी दर्शक इसे कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Vibe Box Office Day 1 Prediction: Kunal Kemmu-Preity Zinta की फिल्म को नहीं मिला यंग इंडिया का सपोर्ट

Vibe X Review: Kunal Kemmu की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, हल्की स्क्रिप्ट ने मजा किया किरकिरा

Vibe X Review: Kunal Kemmu की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, हल्की स्क्रिप्ट ने मजा किया किरकिरा

सिनेमाघर से बाहर आते एक व्यक्ति ने कहा है, "ऐसी फिल्में ओटीटी पर आती हैं, जिन्हें लोग पसंद भी करते हैं लेकिन थिएटर में ये नहीं चलेगी। फिल्म ठीक है लेकिन इसे देखने वाले दर्शक नए बच्चे हैं जो थिएटर नहीं जाएंगे।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने कहा, "कुणाल ने कमाल का काम किया है। कुणाल को बॉलीवुड ने ढंग से यूज ही नहीं किया है, जिस कारण वो खुद के लिए ऐसी फिल्में बना रहे हैं। कॉमेडी पसंद करने वालों को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।" Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Lalit Modi Biopic पर लगी पक्की मुहर, Sajid Nadiadwala करेंगे प्रोड्यूस

कैसा रहेगा फिल्म Vibe का बिजनेस

अगर बात करें फिल्म वाइब के बिजनेस की तो ओपनिंग-डे पर वो कुछ खास नहीं रहने वाला है। फिल्म वाइब को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों का रुख नहीं कर रहे हैं, जिस कारण इसकी कमाई कुछ खास नहीं रहने वाली है। ऊपर से फिल्म वाइब को मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है, जिस कारण भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल नहीं दिखा पा रही है।

End of Feed