'हम दिल दे चुके सनम' फेम विक्रम गोखले की हालत गंभीर, 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती, जानें कैसी है उनकी तबीयत?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 23, 2022, 07:38 PM IST

Vikram Gokhale Health Update: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की हालत बेहद गंभीर है। एक्टर पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। हालांकि परिवार की तरफ से उनकी तबीयत को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है।

Vikram Gokhale Health Update: हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) की हालत बेहद गंभीर है। वो पुणे के अस्पताल में पिछले 2 हफ्तों से भर्ती है। उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। हालांकि अभी तक उनके परिवार की तरफ से अभिनेता की तबीयत को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता का हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि एक्टर पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में कुछ दिनों पहले ही भर्ती हुए थे। उनकी हालत काफी क्रिटिकल है। इस खबर को जानने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। गोखले अपनी पत्नी के साथ पुणे में रहते थे।

vikram gokhale

vikram gokhale (Credit pic: instagram)

77 वर्षीय विक्रम गोखले ने साल 2016 में मराठी सिनेमा से अपने गले की परेशानियों की वजह से रिटायरमेंट ले लिया था। विक्रम गोखले ने अपनी शानदार एक्टिंग से अलग पहचान बनाई है।

End of Feed