Veere Di Wedding 2: रिया कपूर ने फिल्म के सीक्वल पर लगाई पक्की मुहर, बोलीं 'ये एकदम अलग होगी...'

Rhea Kapoor confirms Veere Di Wedding 2: हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान रिया कपूर ने कन्फर्म कर दिया है कि वो 'वीरे दी वेडिंग' के सीक्वल को बनाने की तैयारियों में लगी हुई हैं। उन्होंने यह भी कह कि फिल्म को और भी बेहतर बनाने के लिए इसमें इतना समय लगा है। यह पहले वाली से एकदम अलग होगी।

Rhea Kapoor confirms Veere Di Wedding 2: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) के बैनर तले बनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' ने साल 2018 में बड़े परदे पर दस्तक दी थी। इस फिल्म की सफलता के बाद से ही मेकर्स 'वीरे दी वेडिंग' के सीक्वल को बनाने की तैयारी में लगे हुए थे। कई बार 'वीरे दी वेडिंग 2' को लेकर खबरें भी आईं लेकिन कभी मेकर्स ने इस बारे में खुलकर बात नहीं की। हाल ही दिए इंटरव्यू के दौरान फिल्म की प्रोड्यूसर रहीं रिया कपूर ने अब 'वीरे दी वेडिंग 2' (Veere Di Wedding 2) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने फिल्म के सीक्वल की पुष्टि कर दी है।

Rhea Kapoor

News18 के साथ बात करते हुए रिया कपूर ने 'वीरे दी वेडिंग' के सीक्वल की पुष्टि कर दी है। रिया कपूर ने बताया कि वह 'वीरे दी वेडिंग 2' पर काम कर रही हैं। फिल्म के सीक्वल को लेकर बात करते हुए रिया कपूर ने फैन्स को एक बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि ये पहले वाली फिल्म से एकदम अलग होगी। इसके सीक्वल में इतना समय लगने पर भी रिया कपूर ने अपना बयान दिया। रिया ने बताया कि मैं इसे तब तक नहीं बनाना चाहती थी, जब तक मुझे ये कन्फर्म नहीं हो जाता कि पहले से बेहतर है।

End of Feed