Veer Pahariya Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया, एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट में पहुंचे थे। यहां पर कुछ ऐसा हुआ कि वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया के रिश्ते को नजर लग गई। वायरल वीडियोज में स्टेज पर एपी ढिल्लों और तारा एक दूसरे के करीब आ गए। उस समय तारा के बॉयफ्रेंड स्टेज के नीचे खड़े होकर दोनों को साथ में डांस करते देख रहे थे। इस क्लिप को देखने के बाद लोगों ने तारा सुतारिया को खूब लताड़ लगाई। हालांकि इसके बाद कुछ दिनों तक तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के बीच सबकुछ ठीक रहा है। फिर अचानक से दोनों की ब्रेकअप की खबरें वायरल होने लगी है। इस बीच वीर पहाड़िया का एक पोस्ट वायरल हो रहा है।
pic credit- instagram
वीर पहाड़िया का पोस्ट हुआ वायरल
वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया का ब्रेकअप सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों अलग हो गए हैं। ब्रेकअप की अफवाहों के बीच वीर ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट डाला। हाल के फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने अपनी फिट बॉडी दिखाई और कैप्शन में लिखा, 'वक्त बुरा हो या अच्छा, एक न एक दिन बदलता जरूर है।' वीर ने ब्रेकअप पर अभी तक कोई आधिकारिक बात नहीं की है।तारा ने भी ब्रेकअप की अफवाहों के दौरान इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया था। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने कुछ महीने डेट करने के बाद चुपचाप रिश्ता खत्म कर लिया। यह खबर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट विवाद के कुछ दिन बाद आई थी।
तारा सुतारिया इस फिल्म में आएंगी नजर
बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में यश की फिल्म टॉक्सिक से उनका पहला लुक सामने आया, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। फिल्म टॉक्सिक में तारा सुतारिया नए अवतार में नजर आने वाली है। बता दें कि यश की फिल्म टॉक्सिक का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है। हालांकि कुछ लोगों को टीजर में यश का बोल्ड अंदाज पसंद नहीं आया है।
