Vedaa Quick Movie Review:जात-पात की चक्की में पिस रही वेदा की जिंदगी को मिला गोरखा का साथ

Vedaa Quick Movie Review: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) की नई फिल्म वेदा दर्शकों के सामने रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होने वाली वेदा में दर्शकों को जबरदस्त एक्शन देखने के लिए मिलेगा। आइए आपको बताते हैं कि वेदा फर्स्ट हाफ तक कैसा है...

Vedaa Quick Movie Review: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) एक दफा फिर से दर्शकों के सामने एक देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें उनके साथ शरवरी वाघ, अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार दिखाई देंगे। फिल्म वेदा (Vedaa Review) को जॉन अब्राहम ने जमकर प्रमोट किया है, जिस कारण उन्हें इससे अच्छी कमाई की उम्मीद है। फिल्म की कमाई इसकी कहानी पर निर्भर है। टाइम्स नाउ हिन्दी की टीम इस वक्त फिल्म वेदा की स्पेशल स्क्रीनिंग में मौजूद है। कुछ देर पहले ही फिल्म का फर्स्ट हाफ खत्म हुआ है। आइए आपको बताते हैं कि डायरेक्टर निखिल आडवाणी की नई फिल्म वेदा फर्स्ट हाफ तक दर्शकों को रोकने में कामयाब हो पायी है या नहीं...

Vedaa Quick Movie Review

जॉन अब्राहम बॉलीवुड के ऐसे ऐक्टर्स में से एक हैं जो हर बार कुछ नया पेश करने की कोशिश करते हैं। मद्रास कैफ़े हो या फिर परमाणु जॉन ने हर दफ़ा एक ताज़ा कहानी पेश करने का जिम्मा उठाया है और वेदा के साथ भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। फिल्म वेदा की कहानी है जात- पात की चक्की में पिस रही एक ऐसी लड़की की जिसकी आंखों में बॉक्सर बनने का सपना है। इसके सपनों को उड़ान इसलिए नहीं मिल पा रही क्योंकि बाड़मेर की ऊंची जात उसके समाज को आगे आने नहीं दे रही।

End of Feed