Ved Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख की हालिया रिलीज मराठी मूवी वेड सिनेमाघरों ने सिनेमाघरों में दमदार आंकड़े दर्ज कराने का ऐसा सिलसिला शुरू किया, जो 10 दिनों के बाद भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म वेड (Ved) सिनेमाघरों में लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और बड़े-बड़े रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जिसे देख ट्रेड एक्सपर्ट्स खुश हो गए थे। पहले हफ्ते की कमाई देख ट्रेड पंडितों को लगा था कि इसकी कमाई दूसरी वीकेंड में भी अच्छी रहेगी लेकिन दूसरे वीकेंड में वेड ने ऐसे आंकड़े दर्ज कराए हैं कि सभी के पसीने छूट गए हैं।
Ved Box Office Collection Day 10
ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही फिल्म वेड द्वारा दूसरे वीकेंड में दर्ज कराए गए आंकड़े शेयर किए हैं, जिनके अनुसार इसने बीते तीन दिनों में अपने पहले हफ्ते से भी ज्यादा कमाई की है। तरण आदर्श ने बताया है कि वेड ने अपने दूसरे वीकेंड में 12 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करके रिकॉर्ड बना डाला है। फिल्म वेड के दूसरे वीकेंड के आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं:
शुक्रवार: 2.52 करोड़ रुपये
शनिवार: 4.53 करोड़ रुपये
रविवार: 5.70 करोड़ रुपये
10वें दिन रितेश देशमुख की वेड ने रच दिया इतिहास
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की वेड ने अपने 10वें दिन 5.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अब तक किसी भी मराठी मूवी ने अपने 10वें दिन इतना शानदार आंकड़ा दर्ज नहीं कराया है। रितेश देशमुख की वेड वो पहली मूवी है, जिसने 10वें दिन शानदार कमाई से सारी हिट मराठी फिल्मों को धूल चटा दी है। वेड के 10वें दिन की कमाई देखकर ट्रेड एक्सपर्ट मान रहे हैं कि जल्द ही ये मूवी 50 करोड़ का आंकड़ा पार लेगी।
