Vashu Bhagnani Hospitalised: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी (Vashu Bhagnani) को लेकर हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वाशु भगनानी को लंदन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाल ही में वाशु भगनानी के परिसरों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कथित वित्तीय लेन-देन की जांच के लिए रेड की थी। अब उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर से वाशु के फैन्स परेशान हैं। हालांकि अभी तक वाशु भगनानी की अस्पताल में भर्ती होने की वजह या उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kaali Kheti: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी Jackie Shroff की फिल्म, सामने आई रिलीज डेट)
वाशु भगनानी अस्पताल में हुए भर्ती (Pic Credit: Instagram)
वाशु भगनानी ने की ये रिक्वेस्ट
वाशु भगनानी की सेहत को लेकर फिलहाल ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि न्यूज एजेंसी द्वारा कांटेक्ट किए जाने पर प्रोड्यूसर ने प्राइवेसी की मांग की और उन्हें अकेला छोड़ने के लिए कहा। उनकी अस्पताल में भर्ती होने की सही वजह क्या है, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। उनकी हेल्थ को लेकर किसी भी तरह की अटकलें लगना सही नहीं होगा। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Hanuman Ansh' की सफलता देख गदगद हुए Ayushmann Khurrana, बोले 'इसने इंडियन सिनेमा को...')
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मारी रेड
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई में वाशु भगनानी से जुड़े करीब 12 ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस कार्रवाई के दायरे में उनके परिवार से जुड़े कुछ नाम और पैनोरमा स्टूडियो भी बताए जा रहे हैं। जांच एजेंसी कथित तौर पर फिल्म प्रोडक्शन और उससे जुड़े खर्चों के लिए किए गए लेन-देन की पड़ताल कर रही है। वाशु भगनानी की अस्पताल में भर्ती होने की वजह भी स्पष्ट नहीं है। ऐसे में मामले से जुड़ी आगे की आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
