फ्लॉप फिल्म के बाद Varun Dhawan का नया दांव, 'मामला लीगल है' के डायरेक्टर संग मिलाया हाथ?

'है जवानी तो इश्क होना है' के बाद वरुण धवन की अगली फिल्म को लेकर चर्चा तेज है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 'मामला लीगल है' के निर्देशक राहुल पांडे के साथ काम कर सकते हैं।

Varun Dhawan New Movie: एक फिल्म की नाकामी किसी स्टार का करियर खत्म नहीं करती, लेकिन अगली फिल्म का चुनाव जरूर अहम बना देती है। वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ भी कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है। उनकी पिछली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' दर्शकों को खास पसंद नहीं आई और बॉक्स ऑफिस पर भी सफल नहीं रही। अब खबर है कि वरुण एक ऐसे निर्देशक के साथ काम कर सकते हैं, जिन्होंने अपनी वेब सीरीज से दर्शकों का ध्यान खींचा था। ऐसे में सवाल है कि क्या वरुण अब अपनी फिल्मों के जरिए कुछ नया करने की तैयारी में हैं? (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-सुजैन खान के जन्मदिन पर Hrithik Roshan ने कही दिल की बात)

varun dhawan upcoming film

वरुण धवन का नया दांव (pic credit-instagram)

वरुण की अगली फिल्म को लेकर आया अपडेट

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण धवन की अगली फिल्म के लिए निर्देशक राहुल पांडे का नाम सामने आया है। राहुल नेटफ्लिक्स की सीरीज 'मामला लीगल है' का निर्देशन कर चुके हैं। इस सीरीज में रवि किशन, नैला ग्रेवाल और अनंत वी जोशी जैसे कलाकार नजर आए थे। इसके दोनों सीजन को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला।रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण और राहुल साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म को लियो मीडिया कलेक्टिव प्रोड्यूस कर सकता है। हालांकि, अभी तक न तो वरुण के किरदार का खुलासा हुआ है और न ही फिल्म की कहानी सामने आई है। मेकर्स की ओर से भी इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

End of Feed