Baby John: दमदार एक्शन अवतार में दिखे Varun Dhawan, शाहरुख खान के बाद अब Atlee चमकाएंगे वरुण की किस्मत

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 5, 2024, 03:13 PM IST

Varun Dhawan's Baby John Teaser: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन का फर्स्ट लुक, टीजर और रिलीज डेट जारी कर दी गई है। शाहरुख खान के साथ जवान में काम करने के बाद अब एटली कुमार वरुण धवन को एक्शन हीरो अवतार में पेश करने वाले हैं।

Varun Dhawan's Baby John Teaser: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) की अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन (Baby John) का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म का लगभग 1 मिनट का टीजर रिलीज हो गया है। जिसनें वरुण धवन का दमदार एक्शन लुक दिख रहा है। इससे पहले अभी तक के वरुण धवन के करियर में वह इस अवतार में नजर नहीं आए हैं। भेड़िया के बाद अब बेबी जॉन वरुण धवन की पहली बॉक्स ऑफिस रिलीज होने वाली है। शाहरुख खान के साथ जवान में काम करने के बाद अब एटली कुमार वरुण धवन को एक्शन हीरो अवतार में पेश करने वाले हैं।

End of Feed