Luka Chuppi 2 से कटा कार्तिक आर्यन-कृति सेनन का पत्ता!! वरुण धवन संग रोमांस करेगी ये हसीना

Varun joins Luka Chuppi 2: कार्तिक आर्यन और कृति सेनॉन की लुका छुपी ने दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया था और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। लुका छुपी रिलीज होने के बाद से ही इसके सीक्वल की बातें होने लगी थीं। अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण धवन ने लुका छुपी 2 से कार्तिक आर्यन को रिप्लेस कर दिया है।

Varun joins Luka Chuppi 2:साल 2019 में रिलीज हुई कार्तिक आर्यन और कृति सेनॉन की फिल्म लुका छुपी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म ने न केवल दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया था बल्कि शानदार कमाई करके सुपरहिट का तमगा भी अपने नाम किया था। फिल्म लुका छुपी की रिलीज के बाद से ही दर्शक इसके सेकेंड पार्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो खत्म होने की कगार पर है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लुका छुपी के मेकर्स ने इसका दूसरा पार्ट शुरू करने की प्लानिंग शुरू कर दी है और इसके लिए कास्टिंग भी पूरी की जा चुकी हैं।

Varun in Luka Chuppi 2

एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के अनुसार, 'मैडॉक फिल्म्स ने लुका छुपी फिल्म सीरीज बनाने का फैसला किया है और इसके दूसरे भाग में वरुण धवन और शरवरी वाघ को लेने का फैसला लिया है। वरुण और शरवरी नए किरदारों के साथ इस सीरीज को आगे बढ़ाएंगे और दर्शकों को गुदगुदाएंगे। ओरिजनल लुका छुपी में कार्तिक आर्यन और कृति सेनॉन थे। बताया जा रहा है कि वरुण और शरवरी ने मेकर्स को हां कह दी है और जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान हो सकता है।'

End of Feed