Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Update: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) की अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म में वरुण धवन के अलावा मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर को देखने के लिए लोग बेताब हैं। आज ही मूवी का ट्रेलर रिलीज होने वाला था लेकिन इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म के ट्रेलर रिलीज को आगे बढ़ा दिया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। (ये भी पढ़ें-No Entry 2 से बाहर हुए Varun Dhawan, मेकर्स को लगा झटका)
क्यों कैंसिल हुआ वरुण की मूवी का ट्रेलर लॉन्च (source-film poster)
'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर क्यों नहीं हुआ रिलीज
वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' पिछले कुछ समय से अपने टीजर, गानों और विवादों को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले मेकर्स ने 21 मई को मुंबई में फिल्म का भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखने की योजना बनाई थी, लेकिन आखिरी समय पर यह इवेंट रद्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि तकनीकी दिक्कतों की वजह से मेकर्स को यह फैसला लेना पड़ा। इतना ही नहीं, फिल्म का ट्रेलर ऑनलाइन भी रिलीज नहीं किया गया। फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि तकनीकी समस्याओं के कारण ट्रेलर लॉन्च इवेंट रद्द किया गया है। टीम ने फैंस से माफी मांगते हुए कहा कि जल्द ही ट्रेलर शेयर किया जाएगा और दर्शकों के सपोर्ट के लिए धन्यवाद भी दिया।
विवादों में फंस गई वरुण धवन की मूवी
हाल ही में फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' एक विवाद में भी फंस गई पूजा एंटरटेनमेंट ने फिल्म में इस्तेमाल किए गए गाने 'चुनरी चुनरी' के रीमिक्स वर्जन को लेकर आपत्ति जताई थी। यह गाना फिल्म बीवी नंबर 1 का मशहूर गाना है। मामला सामने आने के बाद टिप्स म्यूजिक लिमिटेड ने बयान जारी कर कहा कि इस गाने के म्यूजिक राइट्स कानूनी तौर पर उनके पास हैं और पिछले 30 सालों से वे इन अधिकारों का इस्तेमाल नियमों के अनुसार कर रहे हैं।
