Bawaal Release Date Changed: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की फिल्में पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर खास कारोबार नहीं कर रही हैं। एक दौर था जब वरुण धवन की फिल्में रिलीज होते ही सिनेमाघरों में धमाल मचाने लगती थीं लेकिन पिछले कुछ समय से उनके सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। वरुण धवन की आखिरी रिलीज भेड़िया भी सिनेमाघरों में पानी मांगती नजर आई थी। इस फिल्म से वरुण धवन को बहुत सारी उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म को वैसा रिस्पांस नहीं मिला, जिसकी उन्हें उम्मीद थी। फिल्म भेड़िया के फ्लॉप होने के बाद वरुण धवन अपनी अगली मूवी में व्यस्त हो गए, जिसे डायरेक्टर नितेश तिवारी बना रहे हैं।
SHOCKING... 7 अप्रैल 2023 को रिलीज नहीं होगी Varun Dhawan-Janhvi Kapoor की Bawaal, सामने आया ये कारण
नितेश तिवारी की अगली फिल्म बवाल में वरुण धवन के साथ अदाकारा जाह्नवी कपूर भी दिखाई देंगी। फिल्म बवाल की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और इस वक्त इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। फिल्म बवाल को मेकर्स 7 अप्रैल 2023 के दिन रिलीज करने वाले थे लेकिन कुछ तकनीकी कारणों के चलते अब यह अपने तय वक्त पर रिलीज नहीं हो पाएगी।
ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही ट्वीट करके जानकारी दी है कि फिल्म बवाल की रिलीज डेट आगे शिफ्ट की जाएगी। इसका डायरेक्टर नितेश तिवारी ने किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला बना रहे हैं। फिल्म में बहुत सारा वीएफएक्स वर्क है और कुछ टेक्निकल काम भी बचा हुआ है, जिस कारण फिल्म बवाल को 7 अप्रैल 2023 के दिन रिलीज नहीं किया जाएगा।
VARUN DHAWAN - JANHVI KAPOOR: 'BAWAAL' SHIFTS AHEAD… #Bawaal - which reunites producer #SajidNadiadwala and directo… t.co/NKFpDwbgHT
— ANI (@ANI) Jan 31, 2023
ऐसा लग रहा है कि लगातार फ्लॉप होती फिल्मों के बीच में वरुण धवन बिल्कुल भी चांस नहीं लेना चाहते हैं। वरुण धवन किसी भी हाल में बवाल को हिट कराना चाहते हैं, जिस कारण मेकर्स वीएफएक्स वर्क के लिए थोड़ा और वक्त लेंगे। वरुण धवन बॉक्स ऑफिस गेम में अपने समकालीन कलाकारों से काफी पीछे रह गए हैं, जिस कारण बवाल का हिट होना काफी जरूरी है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
