बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) किसी पहचान के मोहताज नहीं है। एक्टर की फिल्म बवाल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में वरुण ने टीचर अजीत दीक्षित का किरदार निभाया था। बवाल के बाद वरुण अपनी अपकमिंग फिल्म वीडी -18 की शूटिंग में बिजी हैं। वीडी- 18 का निर्देशक जवान के निर्देशक अतली कर रहे हैं। पहली बार वरुण और अतली साथ में काम कर रहे हैं। वीडी- 18 एक एक्शन पैक फिल्म है। एक्टर ने बताया कि वो फिल्म के सेट पर चोटिल हो गए।
varun Dhawan Injured Set (credit Pic: Instagram)
वरुण ने बताया कि वो फिल्म के सेट पर चोटिल हो गए हैं। एक्टर ने कहा कि ये पहली बार नहीं है कि वो चोटिल हुए है। एक्टर वीडियो में बर्फ वाले पानी में अपना पैर रखकर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
सेट पर चोटिल हुए वरुण धवन
एक्टर ने इस वीडियो शेयर करते हुए लिखा, नो पेन नो गेन। फिल्म में वरुण के साथ कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म से वरुण साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। एक्टर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। एक्टर वीडी- 18 के अलावा भेड़िया 2 में नजर आएंगे। भेड़िया 2 एक हॉरर कॉमेडी मूवी है। इसके अलावा सामंथा रुथ प्रभु के साथ सिटाडेल में दिखाई देंगे।
