Varun Dhawan Shares good News with Fans: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दे दी है। वरुण और नताशा ने सोमवार शाम को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। दोनों ने नन्ही बेटी का स्वागत किया है। उनकी पत्नी, फैशन डिजाइनर नताशा दलाल ने मुंबई के एक अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया है। वरुण धवन के पिता, फिल्म निर्माता डेविड धवन ने अस्पताल से बाहर निकलते ही मीडिया के साथ इस खबर को शेयर किया था। वरुण और डेविड को अस्पताल के अंदर जाते वक्त भी देखा गया था। जब अभिनेता ने अपने पिता को उनकी कार तक छोड़ा तो वरुण ने अस्पताल के बाहर इकट्ठा हुए फोटोग्राफरों की ओर हाथ हिलाया और वापस अंदर चले गए।
Varun Dhawan and Natasha Dalal Shares post after becoming parents
थोड़ी देर बाद वरुण की मां लल्ली धवन और भाभी जान्हवी धवन को अस्पताल से निकलते देखा गया था। इस बीच अब वरुण और नताशा ने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल पोस्ट भी शेयर कर दिया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
वरुण धवन ने फैंस के साथ शेयर की गुड न्यूज
एक्टर वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'हमारी बेबी गर्ल यहां आ गई है
मां और बच्चे के लिए आपनी प्रार्थनों के लिए धन्यवाद,हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे ।' इस वीडियो में वरुण धवन ने धवन और दलाल परिवार की ओर से सभी फैंस को शुभकामनाएं भी दी हैं। एक्टर ने मीडिया से उनकी प्राइवेसी की इज्जत करने की भी गुजारिश की है।
