Varun Dhawan Announce New film: सारा अली खान जल्द ही ओटीटी पर आने वाली फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' में नजर आने वाली हैं। सारा की इस अपकमिंग फिल्म की घोषणा वरुण धवन ने बेहद खास अंदाज में की है। इतना ही नहीं ये घोषणा करके वरुण ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। क्योंकि इस फिल्म में सारा अली खान एक बहादुर, शेर-दिल स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका में नजर आएंगी। वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मंगलवार को सारा अली खान की सिग्नेचर स्टाइल में नई फिल्म की घोषणा की। एक मजेदार वीडियो में, वरुण ने सारा के व्लॉगिंग स्टाइल की नकल नमस्ते से शुरू की और फिर तुकबंदी की जैसे वह अक्सर अपने सोशल मीडिया वीडियो में करती हैं।
varun dhawan and sara ali khan
जी हां, इस फिल्म की अनाउंसमेंट वरुण धवन ने एकदम अनोखे अंदाज में की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सारा अली खान के स्टाइल में फिल्म की एनाउंसमेंट करते नजर आ रहे हैं। वरुण ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'जैसा कि वादा किया गया था, लेकिन मैं इस बारे में आपको बताए बिना किसी भी तरह खुद को रोक नहीं पा रहा हूं।' वैसे वरुण और सारा ने इससे पहले भी फिल्म कुली नंबर 1 में साथ स्क्रिन शेयर कर चुके हैं।
'ऐ वतन मेरे वतन' प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। धर्मा एंटरटेनमेंट के तले बनाई जा इस फिल्म के डायरेक्शन कन्नन अय्यर कर रहे हैं जो कि पहले साल 2013 में आई फिल्म ‘एक थी डायन’का डायरेक्शन संभाल चुके हैं। वहीं फिल्म की कहानी दरब फारुकी ने लिखी है।
ऐसा होगा सारा अली खान का किरदार
धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में सारा अली खान फ्रीडम फाइटर उषा मेहता का किरदार निभाने जा रही हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर सारा इन दिनों काफी बिजी हैं। अपने किरदार को रियल बनाने के लिए भी सारा काफी हार्ड वर्क कर रही हैं। ये पहली बार है कि सारा किसी रियल लाइफ के कैरेक्टर को पर्दे पर निभाने जा रही हैं।
