Varun Dhawan-Janhvi Kapoor Upcoming Film: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और वरुण धवन (Varun Dhawan) को एक साथ फिल्म बवाल (Bawaal) में आखिरी बार देखा गया था। इस फिल्म में दोनों को काफी पसंद भी किया गया था। इस बीच अब दोनों बड़े पर्दे पर दोबारा एक साथ नजर आने वाले हैं। एक बार फिर फिल्म 'सनी संसकारी की तुलसी कुमारी' में नजर आने वाले हैं, जो फिल्ममेकर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के अंदर बनाई जाने वाली है। फिल्म को शशांक खैतान डायरेक्ट करने वाले हैं। इस अपकमिंग फिल्म के लिए जितना फैंस एक्साइटेड हैं उतना ही जाह्नवी कपूर और वरुण धवन के साथ करण जौहर भी हैं।
Janhvi Kapoor and Varun Dhawan Upcoming Film Script
यह भी पढ़ें- Animal Park: रणबीर कपूर स्टारर के लिए फैन्स को करना होगा इंतजार, 2026 में Sandeep Reddy Vanga शुरू करेंगे फिल्म
इस बीच अब दोनों ने अपनी फिल्म से जुड़ी एक अपडेट शेयर की है। वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म की स्क्रिप्ट भी शेयर की है। मूवी की पूरी स्क्रिप्ट नहीं बल्कि उसका फ्रंट पेज। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर वायरल होने लगी है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी
एक्टर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का अनाउंसमेंट कुछ समय पहले ही करण जौहर ने की है। जिसके बाद अब वरुण और जाह्नवी ने फिल्म को लेकर एक अपडेट भी शेयर किया है। फिल्म की स्क्रिप्ट वरुण और जाह्नवी को भेज दी गई है, जिसका मतलब यही है कि फिल्म जल्द ही ऑन फ्लोर जाने वाली है।
