Varun Dhawan की झोली में गिरी Dinesh Vijan की एक और फिल्म, 'भेड़िया 2' के अलावा अब माइथो-हॉरर में भी आएंगे नजर

Varun Dhawan And Dinesh Vijan Come Together For Mytho-Horror Movie: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर वरुण धवन ने अपनी फिल्मों से खूब लोगों का दिल जीता है। दिनेश विजन के साथ वह 'भेड़िया 2' पर तो काम कर ही रहे हैं। लेकिन अब उनके हाथ दिनेश विजान की एक और फिल्म लगने वाली है।

Varun Dhawan And Dinesh Vijan Come Together For Mytho-Horror Movie: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर वरुण धवन ने अपनी फिल्मों से लोगों का खूब दिल जीता है। वरुण धवन जल्द ही 'है जवानी तो इश्क होना है' मूवी में नजर आने वाले हैं, जिसमें वह मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े और मौनी रॉय जैसी हसीनाओं के साथ नजर आएंगे। इसके साथ ही वरुण धवन का नाम 'लुका छुपी' के लिए भी सामने आया है। लेकिन वरुण धवन की फिल्म की लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती है, बल्कि उनके पास अब मूवीज की कतार लगने वाली है। दरअसल, 'भेड़िया 2' के अलावा वरुण धवन (Varun Dhawan) और दिनेश विजान ने एक और फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। उनकी ये मूवी माइथो-हॉरर होने वाली है।

दिनेश विजान की माइथो-हॉरर में भी हुई वरुण धवन की एंट्री

End of Feed