क्या उर्वशी रौतेला को एक्टर अखिल अक्किनेनी ने किया प्रताड़ित? क्रिटिक के ट्वीट पर भड़कीं एक्ट्रेस ने भेजा मानहानि का नोटिस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 23, 2023, 08:25 PM IST

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस को लेकर उमैर संधू नाम के शख्स ने विवादित ट्वीट किया था। एक्ट्रेस ने अब इस ट्वीट पर एक्शन लेते हुए उस शख्स के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेज दिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस के निशाने पर इस बार खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले उमैर संधू हैं। एक्ट्रेस ने उमैर संधू के खिलाफ छूठी खबर फैलाने के आरोप में मानहानि का लीगल नोटिस भेज दिया है। एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है। दरअसल उमैर संधू ने ट्वीट कर दावा किया था साउथ एक्टर अखिल अक्किनेनी (Akhil Akkineni) ने एक्ट्रेस का शोषण किया है। उन्हें शूटिंग के दौरान प्रताड़ित किया गया है। अब एक्ट्रेस ने इस शख्स पर जमकर अपनी भड़ास निकाली हैं।

urvashi rautela (3)

urvashi rautela (credit pic: instagram)

एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया, उमैर संंधू नाम के शख्स को मेरी टीम की तरफ से लीगल नोटिस भेज दिया गया है। मैं आप जैसे अभद्र पत्रकार के नकली और हास्यास्पद ट्वीट से काफी नाराज हूं। आप मेरे आधिकारिक प्रवक्ता नहीं है और हां आप एक अपरिपक्व किस्म के पत्रकार हैं, जिसने मुझे और मेरे परिवार को अनकंफर्टेबल महसूस करवाया है।

End of Feed