Urmila Matondkar के एक्स पति ने फिर से बसाया घर, नई पत्नी के साथ शेयर की फोटोज

Urmila Matondkar Ex husband got married: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति मोहसिन अख्तर मीर ने दूसरी शादी कर ली है। मोहसिन और उनकी वाइफ की फोटोज वायरल हो रही है।

Urmila Matondkar Ex husband got married: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने 4 फरवरी 2016 को कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर (Mohsin Akhtar) से शादी की थी और शादी के करीब 8 साल बाद, 2024 में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दायर की है। अब उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर अलग हो गए है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि उर्मिला मातोंडकर के एक्स ने फिर से शादी कर ली है। आइए पूरी जानते है इस रिपोर्ट में... (ये भी पढ़ें-'तेरे नाम'-'रंगीला' के सीक्वल को मिली हरी झंडी, Salman Khan-Urmila Matondkar की होगी वापसी?)

Urmila Matondkar Ex husband got married

उर्मिला मातोंडकर के एक्स ने रचाई शादी (pic credit-instagram)

उर्मिला मातोंडकर के एक्स ने रचाई शादी (pic credit-instagram)

उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने रचाई शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति मोहसिन अख्तर मीर ने दूसरी शादी कर ली है। उर्मिला से अलग होने के करीब दो साल बाद मोहसिन ने सोशल मीडिया पर अपनी नई पत्नी निधा भट्ट के साथ शादी की तस्वीरें साझा कर यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की। उनकी निकाह सेरेमनी बेहद निजी और पारंपरिक अंदाज में हुई, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। मॉडल और बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर मीर ने शादी की तस्वीरों के साथ एक भावुक पोस्ट भी लिखी। उन्होंने कहा कि सच्चे इरादे, ईमानदार प्यार और धैर्य के साथ जिंदगी आगे बढ़ती है। मोहसिन ने अपनी पत्नी निधा भट्ट का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने उनकी जिंदगी में फिर से खुशियां और रोशनी लेकर आई हैं।

End of Feed