उदित नारायण ने फीमेल फैन को Lip Kiss करने के बाद तोड़ी चुप्पी, कहा-"हम लोग ऐसे नहीं हैं..."

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण का एक वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उदित नारायण अपनी महिला फैन्स को किस करते नजर आ रहे हैं। अब फैंस के ट्रोल करने के बाद उदित नारायण ने इसपर सफाई दी है।

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण का एक वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग उदित नारायण को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद 69 साल के सिंगर को लोग खरी खोटी सुना रहा है। इस वीडियो में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उदित नारायण अपनी महिला फैन्स को किस करते नजर आ रहे हैं। अब फैंस के ट्रोल करने के बाद उदित नारायण ने इसपर सफाई दी है। आइए जानते हैं कि सिंगर उदित नारायण ने क्या कहा है।

Udit Narayan

Udit Narayan

हाल ही में एक इंटरव्यू में उदित ने बताया कि वो अपने फैंस से बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह उन लोगों में से नहीं हैं जो किसी का फायदा उठाएंगे। नारायण ने खुद को 'सभ्य' बताया। उदित नारायण ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से खुलकर बातचीत की। इस दौरान उदित नारायण ने कहा वो और उनके परिवार के सदस्य डिसेंट हैं। सिंगर उदित नारायण ने कहा-"फैंस दीवाने होते हैं हम लोग ऐसे नहीं हैं, हम डिसेंट लोग हैं। कुछ लोग इसे प्रोत्साहित करते हैं और इसके माध्यम से अपना प्यार दिखाते हैं। उड़ाके क्या करना है अब इस चीज को? भीड़ में बहुत सारे लोग हैं और हमारे पास बोडीगार्ड्स भी मौजूद हैं, लेकिन फैंस को लगता है कि उन्हें मिलने का मौका मिल रहा है। कोई हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाता है, कोई हाथ को किस करता है। ये सब दीवानगी होती है। उसे इतना ध्यान नहीं देना चाहिए।"

End of Feed