Uday Chopra Trolled Social Media: दिवंगत फिल्म मेकर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा (Pamela Chopra) का निधन हो गया है। पामेला ने 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। पामेला के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। पामेला के निधन पर सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी। पामेला के बेटे फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा ने बताया था कि आज सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। पामेला के अंतिम संस्कार में बहू रानी मुखर्जी, बेटे उदय और आदित्य समेत परिवार के सदस्य शामिल थे। इसके अलावा पामेला के अंतिम दर्शन में कई बॉलीवुड सितारें भी शामिल हुए थे। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर अनिल कपूर तक का नाम शामिल है।
uday chopra and pamela (credit pic: instagram)
अपनी मां को अंतिम विदाई देने के लिए उदय चोपड़ा (Uday Chopra) भी पहुंचे थे। उदय ने पैपराजी को हाथ जोड़ते हुए पोज दिया। उदय की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उदय व्हाइट आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। एक्टर ने आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ है। लोगों को उदय का ये लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए उदय चोपड़ा
सोशल मीडिया पर यूजर्स उदय चोपड़ा को खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मां के अंतिम संस्कार में इतना कौन तैयार होता है। दूसरे यूजर ने लिखा, ये क्या कोई फिल्म प्रमोशन के लिए जारा रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा, मां की डेथ हुई है और ये ग्लासेस लगा कर घूम रहा है। अगर किसी की मां मर जाए तो इंसान पागल हो जाता है।
पामेला अपने पति यश चोपड़ा का फिल्म मेकिंग में हमेशा उनका साथ देती थीं। उन्होंने कई फिल्मों में बतौर सह निर्देशक काम किया था। पामेला को आखिरी बार नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री द रोमांटिक्स में देखा गया था। इस डॉक्यूमेंट्री में उन्होंने बताया था कि कैसे उनके पति यशराज ने इतने बड़े प्रोडक्शन हाउस को शुरू किया था। यश और पैम के दो बेटे उदय और आदित्य चोपड़ा हैं।
