Tunisha Sharma suicide case: टीवी अदाकारा तुनिषा शर्मा इस दुनिया को अलविदा कहकर जा चुकी हैं। तुनिषा शर्मा के परिवार के अनुसार एक्टर शीजान खान की वजह से आज उनकी बेटी इस दुनिया में नहीं है। तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) के चाचा और मां लगातार शीजान खान (Sheezan Khan) के ऊपर हमलावर हैं और बड़े-बड़े आरोप लगा रहे हैं। शीजान खान इस वक्त पुलिस की हिरासत में हैं, जहां उनसे मामले की पूछताछ की जा रही है। इसी बीच तुनिषा शर्मा की मां ने एएनआई से बात करते हुए बड़ा खुलासा किया है और कहा है कि शीजान खान ड्रग्स लेते हैं। तुनिषा शर्मा की मां के इस खुलासे से सभी हैरान हैं क्योंकि जब भी किसी एक्टर की मौत होती है, तो उसमें ड्रग का एंगल जुड़ जाता है। सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद से ही एक्टर्स के ड्रग्स में डूबे होने की बात सामने आ रही है। तुनिषा शर्मा की मां के खुलासे ने एक बार फिर से इस मुद्दे को हवा दे दी है।
Tunisha Sharma suicide case: एक्ट्रेस की मां ने शीजान खान पर लगाया ड्रग्स लेने का आरोप, किया बड़ा खुलासा
तुनिषा शर्मा की मां ने एएनआई से कहा है, शीजान खान ड्रग लेते हैं। एक्ट्रेस की मां यह बताने में नाकामयाब रही है कि शीजान खान कब से ड्रग ले रहे हैं। तुनिषा शर्मा के चाचा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि शीजान खान से मिलने के बार उनकी भतीजी का व्यवहार बदलने लगा था। वो हिजाब पहनने लगी थी। तुनिषा शर्मा का परिवार लगातार शीजान खान पर बड़े-बड़े आरोप लगा रहा है, जिनकी वजह से एक्टर की मुश्किलें बढ़ती हुई लग रही हैं।
तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले की जांच कर रही पुलिस ने डेथ स्पॉट से 3 फोन बरामद किए हैं, जिनमें से 2 आईफोन्स हैं। इसके साथ-साथ पुलिस ने तुनिषा शर्मा और शीजान खान की चैट्स भी रिट्रीव कर ली हैं। जांच कर रही पुलिस को शीजान कान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड की चैट भी मिल गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि जिस दिन तुनिषा शर्मा ने आत्महत्या की थी, उस दिन शीजान खान ने अपनी सीक्रेट गर्लफ्रेंड के साथ 2 घंटे तक बात की थी।
