Tumbbad 2 के लिए Priyanka-Katrina-Nayanthara में लगी रेस!! Alia Bhatt करेंगी कैमियो

सोहम शाह की अपकमिंग तुम्बाड 2 बॉलीवुड का बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट है, जिसका अनाउंसमेंट हो चुका है। इस मूवी के लिए प्रियंका चोपड़ा, नयनतारा और कैटरीना कैफ के नाम सामने आ रहे हैं। मेकर्स इनमें से किसी एक को साइन करेंगे।

भारतीय फिल्मकार सोहम शाह की तुम्बाड बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पायी थी लेकिन समय के साथ इसकी जमकर तारीफ हुई और ये बॉलीवुड की कल्ड मूवीज में शामिल हुई। फिल्म तुम्बाड को सोहम शाह ने बहुत कम बजट में बनाया था, जिस कारण उन्हें काफी लम्बा वक्त भी लगा। तुम्बाड अपनी तरह की अलग मूवी थी, जिस कारण इसे दर्शकों ने प्यार दिया। तुम्बाड की सफलता के बाद मेकर्स ने इसका दूसरा भाग भी अनाउंस कर दिया है। मेकर्स ने तुम्बाड 2 के अनाउंसमेंट के साथ ही इसकी रिलीज डेट भी फाइनल कर दी है और फैंस को बता दिया है कि ये दिसम्बर 2027 में रिलीज होगी। (ये भी पढ़ें: King: Shah Rukh Khan-Deepika Padukone का लुक हुआ LEAK)

Tumbaad 2 के लिए Priyanka Chopra Katrina Kaif Nayanthara में लगी रेस

Tumbaad 2 के लिए Priyanka Chopra Katrina Kaif Nayanthara में लगी रेस

फिल्म तु्म्बाड की रिलीज डेट के अनाउंसमेंट के बाद दर्शकों में इसे देखने के लिए उत्साह है लेकिन ये उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचने वाला है क्योंकि खबरें हैं कि मेकर्स तुम्बाड 2 के लिए प्रियंका चोपड़ा, नयनतारा और कैटरीना कैफ जैसी हसीनाओं को साइन करने की सोच रहे हैं। फिल्म में सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दिकी के अहम रोल हैं, जिनके सात इन तीनों में से कोई एक अदाकारा दिखाई देगी।

End of Feed