Tumbbad 2: एक्टर सोहम शाह (Sohum Shah) की हॉरर फिल्म तुम्बाड 2 (Tumbbad 2) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म हॉरर फिल्म तुम्बाड 2 का एक पोस्टर शेयर किया था, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए थे। वहीं बीते दिनों ये खबर सामने आई थी कि फिल्म तुम्बाड 2 में आलिया भट्ट कैमियो करने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया जल्द ही फिल्म तुम्बाड 2 के लिए शूट करने वाली हैं। (ये भी पढ़ें-Tumbbad 2: इस दिन लौटेगा भूखा 'हस्तर', फिल्म की रिलीज डेट आउट)
तुम्बाड 2 में हुई आलिया भट्ट की एंट्री (pic credit-instagram)
तुम्बाड 2 में आलिया भट्ट मचाएंगी धमाल (pic credit-instagram)
तुम्बाड 2 में धमाल मचाएंगी आलिया भट्ट
फिल्म तुम्बाड 2 की दुनिया अब और बड़ी होने जा रही है। आलिया भट्ट ने आधिकारिक तौर पर तुम्बाड 2 की शूटिंग शुरू कर दी है, जो उनके करियर की पहली हॉरर फिल्म होगी। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, आलिया का रोल छोटा जरूर है, लेकिन बहुत अहम है, जो फिल्म की कहानी को बड़े क्लाइमैक्स की ओर ले जाएगा। इस सीक्वल का बजट और स्केल 2018 की फिल्म से काफी बड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सोहम शाह इस फ्रेंचाइज का मुख्य चेहरा बने रहेंगे, लेकिन आलिया की एंट्री कहानी में नया ट्विस्ट लेकर आएगी। उनका शूट लगभग 20 दिनों का है, लेकिन उनका किरदार फिल्म के अंत में बड़ा मोड़ लाएगा। साथ ही, तुम्बाड 3 में आलिया लीड रोल में नजर आएंगी और सोहम शाह के साथ कहानी को आगे बढ़ाएंगी। इस बार फिल्म को लगभग 100 करोड़ रुपये के बड़े बजट पर बनाया जा रहा है।
आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्में
बताया जा रहा है कि आलिया को स्क्रिप्ट इतनी पसंद आई कि उन्होंने तुरंत फिल्म साइन कर ली। हस्तर की कहानी एक बार फिर 3 दिसंबर 2027 को बड़े पर्दे पर लौटेगी। फिल्म के लिए मुंबई में 7-8 एकड़ में बड़े सेट बनाए गए हैं ताकि पहले पार्ट जैसा डरावना माहौल फिर से तैयार किया जा सके। फिल्म का निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे हैं और इसमें सोहम शाह, आलिया भट्ट और नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आएंगे। आलिया भट्ट के पास और भी कई बड़े प्रोजेक्ट हैं, जैसे लव एंड वॉर जिसमें वो रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ दिखेंगी। इसके अलावा, वो अल्फा में एक दमदार सुपर-स्पाई के रोल में नजर आएंगी।
