Sonakshi Sinha के एक्स ड्राइवर पर FDA का एक्शन, Tukaram Mundhe ने सस्पेंड किया लाइसेंस

तुकाराम मुंढे के फूड सेफ्टी अभियान के बीच मुंबई की मशहूर मोमो शॉप पर FDA की कार्रवाई हुई है। सोनाक्षी सिन्हा और शाहिद कपूर के एक्स ड्राइवर सूरज लामा की दुकान का लाइसेंस सस्पेंड किया गया।

मुंबई के मशहूर मोमोज ब्रांड सूरज लामा मोमोज की कहानी बेहद दिलचस्प है। इस ब्रांड को शुरू करने वाले सूरज लामा कभी बॉलीवुड सितारों की गाड़ी चलाते थे। करीब 25 साल तक सेलिब्रिटी ड्राइवर की नौकरी करने के बाद उन्होंने अपना काम शुरू करने का फैसला किया और मोमोज बेचने लगे। धीरे-धीरे उनका छोटा सा स्टॉल एक चर्चित ब्रांड बन गया। हालांकि, अब सूरज लामा मोमोज एक अलग वजह से चर्चा में है। तुकाराम मुंढे (Tukaram Mundhe) की अगुवाई वाले महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने सोमवार को त्योहारों के दौरान चलाए जा रहे जांच अभियान के तहत अंधेरी वेस्ट स्थित सूरज लामा मोमोज की दुकान समेत आठ खाने की दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-दिल्ली हाई कोर्ट ने Salman Khan को जारी किया नोटिस, जानें क्या है पूरी बात?)

Tukaram Mundhe action

मुश्किल में फंसे सोनाक्षी सिन्हा के एक्स ड्राइवर (pic credit-instagram)

मुश्किल में फंसे सोनाक्षी सिन्हा के एक्स ड्राइवर

FDA के मुताबिक, जांच में खाना रखने और संभालने, साफ-सफाई और खाने को गंदा होने से बचाने से जुड़े नियमों में कमियां मिलीं। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने इन खामियों को गंभीर मानते हुए तुरंत कार्रवाई की। सूरज लामा मूल रूप से दार्जिलिंग के मिरिक गांव के रहने वाले हैं। वह महज 14 साल की उम्र में काम की तलाश में मुंबई आ गए थे। कई छोटे-मोटे काम करने के बाद उन्हें सेलिब्रिटी ड्राइवर की नौकरी मिली। करीब 25 साल तक उन्होंने इस काम को किया। इस दौरान उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा और शाहिद कपूर जैसे सितारों के लिए गाड़ी चलाई। वह करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस से भी जुड़े रहे। हालांकि अब वो मुश्किल में फंस गए हैं।

End of Feed