Tuesday Trivia: Salman Khan-Sanjay Dutt की Dus हो गई थी 40% पूरी लेकिन इस कारण नहीं हो पायी कभी भी रिलीज

Why Salman-Sanjay Movie Dun never got released: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और संजय दत्त ने साल 1997 में दस नाम की एक मूवी साइन की थी, जिसे मुकुल आनंद बना रहे थे। ये 90 के दशक की बिग बजट मूवीज में से एक थी, जो कभी भी रिलीज ही नहीं हो पायी। आइए आपको इसका कारण बताते हैं...

Why Salman-Sanjay Movie Dun never got released: 90 के दशक में सलमान खान (Salman Khan) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दो सबसे बड़े सुपरस्टार थे। इन दोनों का किसी फिल्म के लिए हाथ मिलाने का मतलब बॉक्स ऑफिस पर तबाही था। सलमान खान और संजय दत्त ये बात अच्छी तरह से जानते थे, जिस कारण इन दोनों ने 90 के दशक के हिट डायरेक्टर मुकुल आनंद की एक्शन एंटरटेनर दस के लिए हाथ मिलाया था, जो उस दौर की मेगा बजट मूवी थी। फिल्म दस की कहानी आतंकवाद और देशभक्ति में ओत-प्रोत थी, जिसमें दो आर्मी ऑफिसर पाकिस्तान में जाते हैं और भारत-पाक के बीच होने वाली जंग को रोकते हैं। सलमान खान-संजय दत्त की दस में रवीना टंडन (Raveena Tondon) का भी अहम रोल था। डायरेक्टर मुकुल आनंद ने फिल्म दस की 40 प्रतिशत शूटिंग पूरी कर ली थी लेकिन यह कभी भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज नहीं हुई।

Why Salman Shah Rukh Dus never released ?

Why Salman Shah Rukh Dus never released ?

अगर आप सोच रहे हैं कि इतनी बड़ी फिल्म, जिसकी शूटिंग लगभग 40 प्रतिशत पूरी हो चुकी थी वो कभी रिलीज क्यों नहीं हुई? तो हम आपको बता दें कि फिल्म दस की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर मुकुल आनंद (Mukul Anand) को हार्ट अटैक आ गया, जिस कारण उनकी मृत्यु हो गई। मुकुल आनंद की मृत्यु के बाद फिल्म दस कभी भी पूरी न हो सकी और सलमान खान-संजय दत्त स्टारर यह एक्शन एंटरटेनर कभी भी रिलीज न हो सकी।

End of Feed