Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: 2025 के अंत में रिलीज होगी कार्तिक-अनन्या की फिल्म, नए साल से पहले फैन्स को मिलेगा सरप्राइज

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Release Date Out: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस अनन्या पांडे की नई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) की रिलीज डेट का मेकर्स ने खुलासा कर दिया है। यह मूवी 2025 के अंत में रिलीज होगी।

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Release Date Out: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर कार्तिक आर्यन ने फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) की शूटिंग कुछ दिनों पहले ही फिनिश की है। इस बात की जानकारी की खुद कार्तिक आर्यन ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से एक वीडियो शेयर कर दी थी, जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे सहित सभी क्रू मेंबर्स भी नजर आए थे। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मेकर्स ने कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की इस रोमांटिक मूवी को रिलीज करने का दिन चुन लिया है। तो चलिए जानते हैं आखिर यह मूवी किसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Release Date Out

Image Source: Instagram/kartikaaryan/

इस दिन रिलीज होगी कार्तिक-अनन्या की फिल्म

साल 2025 के अंत यानी 31 दिसंबर के दिन कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक-कॉमेडी 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) रिलीज होने जा रही है। मेकर्स ने कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के फैन्स को नए साल के जश्न को और भी धूमधाम से मनाने का मौका दे दिया है। फैन्स भी काफी समय से फिल्म की रिलीज डेट के सामने आने का इंतजार कर रहे थे।

End of Feed