Tu Jhoothi Main Makkaar Twitter Review: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की नई फिल्म तू झूठी मैं मक्कार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया था, जिसके बाद से ही दर्शक इस मूवी का इंतजार कर रहे थे। फिल्म को दर्शकों से मिल रहे रिस्पांस की बात करें तो इतने दर्शकों को प्रभावित किया है। डायरेक्टर लव रंजन एंटरटेनिंग रॉम-कॉम मूवीज के लिए जाने जाते हैं और एक बार फिर से उन्होंने साबित किया है कि उनसे बेहतरीन रॉम-कॉम इस जनरेशन में कोई दूसरा डायरेक्टर नहीं बनाता है। लव रंजन की फिल्म को दर्शक लगातार एन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए पहुंचे दर्शक लगातार ट्विटर पर ट्वीट करके तू झूठी मैं मक्कार पर प्यार बरसा रहे हैं।
Tu Jhoothi Main Makkaar Twitter Review
एक फैन ने लिखा है, 'यह कमाल की फैमिली एंटरटेनर है। मैं अब रणबीर कपूर का फैन हो गया हूं। श्रद्धा कपूर भी आउटस्टैंडिंग हैं। सभी ने कमाल का काम किया है। लव रंजन सर ने कमाल की फिल्म बनाई है। दोस्तों इसे देखने के लिए जरूर जाइए, मुझे तू झूठी मैं मक्कार देखकर बहुत मजा आया।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'लव रंजन ने एक बार फिर से कमाल की फिल्म डिलीवर की है। इस फिल्म में इमोशन है, ड्रामा है, कॉमेडी है। फिल्म का म्यूजिक कमाल का है। रणबीर कपूर ने इसमें कमाल का काम किया है और श्रद्धा कपूर का काम उम्दा है।'
Wow! This is for all those who once again (after my review of ‘Pathaan’) felt that I had gone overboard in reviewin… t.co/yw28fT8Owk
— ANI (@ANI) Mar 8, 2023
फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को दर्शकों से मिल रहे रिस्पांस से साफ है कि रणबीर कपूर ने एक बार फिर से बेहतरीन फिल्म डिलीवर की है। ट्वीट्स में श्रद्धा कपूर को जिस तरह की तारीफें मिल रही हैं, उनसे साफ है कि अदाकारा को लम्बे वक्त के बाद एक ऐसा रोल मिला है, जिसमें उन्होंने कमाल कर दिया है।
