Tu Jhoothi Main Makkaar leak: Ranbir Kapoor की मूवी Tamilrockers-Filmyzilla जैसी साइट्स पर हुई लीक!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 8, 2023, 09:37 AM IST

Tu Jhoothi Main Makkaar HD Full Movie Download Link Leaks on Tamilrockers and Filmyzilla before release: फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के उत्साह को आप इस तरह से समझ सकते हैं कि रिलीज से पहले ही तमिलरॉकर्स (Tamilrockers), फिल्मीजिला (Filmyzilla) और यूटोरेंट जैसी साइट्स इस पर निगाहें जमाकर बैठी हैं।

Tu Jhoothi Main Makkaar Movie Download Link Leaks: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार आज(8 मार्च) रिलीज हो गई है। रणबीर और श्रद्धा ने फिल्म का जमकर प्रमोशन किया है और इसके ट्रेलर ने भी दर्शकों में उत्सुकता जगा दी है। फिल्म को लेकर चारों ओर बहुत उत्साह है। श्रद्धा और रणबीर पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं और प्रशंसक उनकी धमाकेदार केमिस्ट्री देखने के लिए बेताब हैं। इतना ही नहीं फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन अब मेकर्स के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। खबर है कि तू झूठी मैं मक्कार ऑनलाइन लीक हो गई है और एचडी क्वालिटी में कई टोरेंट साइट्स पर उपलब्ध है।

Tu Jhoothi Main Makkaar

फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के उत्साह को आप इस तरह से समझ सकते हैं कि रिलीज से पहले ही तमिलरॉकर्स (Tamilrockers), फिल्मीजिला (Filmyzilla) और यूटोरेंट जैसी साइट्स इस पर निगाहें जमाकर बैठी हैं। फिल्मों को लीक करने वाली साइट्स तू झूठी मैं मक्कार को जल्द से जल्द लीक करना चाहती हैं क्योंकि उन्हें पता है कि इससे उन्हें कितना फायदा होने वाला है।

End of Feed