TJMM Box Office Collection Day 6: सोमवार को धड़ाम से गिरी रणबीर-श्रद्धा की फिल्म, कमाई में आई भारी गिरावट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 14, 2023, 10:18 AM IST

Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Day 6 Early Estimates: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। पहले वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई 70 करोड़ के पार हो गई है। हालांकि सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 'तू झूठी मैं मक्कार' की कमाई में आई भारी गिरावट।
  • पहले वीकेंड के बाद फिल्म ने 70 करोड़ की कमाई कर ली है।
  • सोमवार को फिल्म की कमाई 10 करोड़ से भी कम रही है।

Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Day 6 Early Estimates: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' (Tu Jhoothi Main Makkar) ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है। निर्देशक लव रंजन की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को ऑडियंस के अच्छे रिव्यू मिले हैं। फिल्म का क्लाईमैक्स और गाने सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' दर्शकों को पसंद आ रही है। होली की छुट्टी पर 8 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म में रणबीर और श्रद्धा कपूर पहली पार ऑनस्क्रीन पर एक साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म में दोनों की जोड़ी भी फैंस का काफी पसंद आ रही है। रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने 14.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इसके साथ ही पहले वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई 70 करोड़ के पार हो गई है।

Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Day 7

Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Day 7

फिल्म तू झूठी मैं मक्कार एंटरटेनमेंट का बढ़िया डोज है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के कैमियो के भी काफी चर्चे हैं। पहले वीकेंड के बाद फिल्म ने अच्छी खासी कमाई कर ली है। आइए एक बार 6वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed