Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Day 7 Early Estimates: बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत के बाद अब रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर'तू झूठी मैं मक्कार' की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की थी। रिलीज के पहले दिन फिल्म की कमाई 15 करोड़ के पार पहुंच गई थी, जिसके बाद पहले वीकेंड के बाद फिल्म ने 70 करोड़ का आंकड़ा भी पर कर लिया हैं। हालांकि सोमवार से ही फिल्म की कमाई में 30 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म ने वीकेंड के बाद से ही निराशाजनक प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। निर्देशक लव रंजन की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को ऑडियंस के अच्छे रिव्यू मिले हैं। फिल्म का क्लाईमैक्स और गाने सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' दर्शकों को पसंद आ रही है।
Tu Jhoothi Main Makkaar box office collection day 7 (Image source: Instagram)
होली की छुट्टी पर 8 मार्च को रिलीज हो का भी फिल्म को अच्छा फायदा मिला है। फिल्म तू झूठी मैं मक्कार एंटरटेनमेंट का बढ़िया डोज है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के कैमियो के भी काफी चर्चे हैं। पहले वीकेंड के बाद फिल्म ने अच्छी खासी कमाई कर ली है। आइए एक बार 7वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
तू झूठी मैं मक्कार की कमाई में आई गिरावट
रणबीर और श्रद्धा की फिल्म के 7 वें दिन के बॉक्स ऑफिस के शुरूआती आंकडे़ सामने आ गए हैं। फिल्म ने रिलीज के बाद से ही सुर्खियां बटोरी हुई हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 7वें दिन मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 6 करोड़ तक रह सकता है। वहीं अगर सोमवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करे तो फिल्म ने 6.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि पहले वीकेंड पर 'तू झूठी मैं मक्कार' की कमाई में काफी इजाफा देखने को मिला था।
वहीं अगर 'तू झूठी मैं मक्कार' के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 82 करोड़ की कमाई पार कर ली है। कई रिपोर्ट के अनुसार फिल्म का बजट 95 करोड़ के लगभग बताया जा रहा है।
