त्रिप्ति डिमरी के कथित बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट ने एक्ट्रेस को छोड़ा घर, साथ में स्पॉट हुआ कपल

Triptii Dimri With Sam Merchant: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस त्रिप्ती डिमरी और उनके कथित बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल बीती रात सैम मर्चेंट, त्रिप्ती डिमरी को उनके घर छोड़ने आए। यह क्यूट मोमेंट कैमरे में कैद हो गया।

Triptii Dimri With Sam Merchant: बॉलीवुड एक्ट्रेस त्रिप्ती डिमरी अक्सर अपनी लव-लाइफ के चलते सुर्खियों में रहती हैं। कई रिपोर्ट्स में बार-बार यह दावा किया जा चुका है कि त्रिप्ति डिमरी इन दिनों सैम मर्चेंट को डेट कर रही हैं। कई बार कथित बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट (Sam Merchant) के साथ स्पॉट होने के बाद भी त्रिप्ती डिमरी ने पब्लिक में अपने प्यार को कबूल नहीं किया है। हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देखते हैं कि सैम मर्चेंट, त्रिप्ती डिमरी (Triptii Dimri) को घर छोड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

Triptii Dimri With Sam Merchant

Pic Credit: Instagram

सैम मर्चेंट के साथ स्पॉट हुईं त्रिप्ती डिमरी

सैम मर्चेंट का त्रिप्ती डिमरी को घर ड्राप करते हुए वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। ऑनलाइन वायरल हो रहे नए वीडियो में सैम मर्चेंट, त्रिप्ति डिमरी के घर के बाहर नजर आए। सफेद टी-शर्ट और क्लासिक ब्लू डेनिम्स में त्रिप्ती डिमरी का लुक काफी स्टाइलिश और अलग दिखाई पड़ रहा है। फैन्स भी इस जोड़ी को साथ में देखकर खूब तारीफ कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब त्रिप्ति को उनके कथित बॉयफ्रेंड के साथ देखा गया हो। इससे पहले दोनों को धड़क 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग में साथ देखा गया था।

End of Feed