Triptii Dimri supports Deepika padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण को लेकर ये खबर सामने आई थी कि वो कल्कि 2898 एडी के सीक्वल से बाहर हो गई। इससे पहले उनको लेकर एक अपडेट सामने आया था कि संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण बाहर हो गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका ने मेकर्स के सामने कुछ शर्ते रखी थी जो कि निर्माताओं को मंजूर नहीं था, जिसकी वजह से तृप्ति डिमरी को उनकी जगह फिल्म में लिया गया। इस बीच तृप्ति डिमरी ने बिना कुछ कहे ही दीपिका पादुकोण को सपोर्ट कर दिया है। आइए नजर डालते हैं इस रिपोर्ट पर...
pic credit-Triptii Dimri/Deepika Padukone instagram
तृप्ति डिमरी ने दीपिका पादुकोण को किया सपोर्ट
फिल्म स्पिरिट विवाद के बीच, एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने दीपिका पादुकोण का समर्थन किया है। उन्होंने दीपिका के खिलाफ निगेटिव पीआर और फर्जी खबरों को उजागर करने वाले एक सोशल मीडिया रील को लाइक किया। रेडिट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डॉली जैन ने बताया कि दीपिका ने 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के गाने 'नगाड़ा संग ढोल' को 30 किलो के भारी लहंगे और कठिन कोरियोग्राफी के बावजूद नंगे पांव शूट किया, भले ही उनके पैरों से खून निकल रहा था और वे सूज गए थे। इसी पोस्ट पर तृप्ति डिमरी ने लाइक किया है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'यह बहुत प्यारा है! दीपिका को सपोर्ट करते देखना अच्छा लगा। दूसरे यूजर ने लिखा, 'शायद तृप्ति समझती हैं कि आज दीपिका के साथ ऐसा है, कल उनके साथ हो सकता है।' रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका ने मां बनने के कम शिफ्ट और ज्यादा फीस की मांग की थी, जो प्रोडक्शन प्लान के अनुसार नहीं था। दीपिका के फिल्म छोड़ने के बाद, एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को फिल्म की लीड एक्ट्रेस बनाया गया।
pic credit- reddit
इस फिल्म से फेमस हुई तृप्ति डिमरी
बताते चलें कि एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने कई फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा हैं। रणबीर कपूर की मूवी एनिमल में तृप्ति नजर आई थी। इस मूवी की वजह से वो रातों-रात स्टार बन गई। तृप्ति डिमरी ने रणबीर कपूर के साथ बोल्ड सीन्स दिए थे, जिन्हें देख लोगों के पसीने छूट गए। तृप्ति डिमरी बोल्डनेस के मामले में बॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। तृप्ति सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं और अक्सर अपने फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं।
