TJMM Box Office Collection Day 4 Early Estimates: शाहरुख खान की फिल्म पठान के बाद अबबॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' (Tu Jhoothi Main Makkar) भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म शहजादा और सेल्फी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हो गई हैं। फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को ऑडियंस के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। लव रंजन की यह फिल्म एक बेहतरीन एंटरटेनमेंट साबित हो रही है। होली की छुट्टी पर इस फिल्म को 8 मार्च को रिलीज किया गया है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने लगभग 15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। बड़े पर्दे पर रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है। तू झूठी मैं मक्कार के क्लाइमैक्स और गाने काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। आइए मूवी के चौथे दिन की कमाई पर एक नजर डालते हैं।
Tu Jhoothi Main Makkaar box office collection day 4 (Image source: Instagram)
'तू झूठी मैं मक्कार' की कमाई में आई उछाल
फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अभी तक ठीक ठाक रहा है। रिलीज के चौथे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े अब सामने आ गए हैं। चौथे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में बड़ी उछाल देखने को मिलने वाली है। फिल्म चौथे दिन 15 से 16 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस पर नजर डालें तो फिल्म ने लगभग 10.63 करोड़ की कमाई की थी। वही रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 10.34 करोड़ रहा था, जबकी फिल्म को 15.73 की अच्छी ओपनिंग मिली थी। लगभग 95 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की कमाई में वीकेंड पर बड़ा उछाल देखने को मिल रही है।
बता दें कि फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में रणबीर और श्रद्धा के अलावा अनुभव सिंह बस्सी, डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर भी मौजूद हैं। फिल्म की स्टोरी लाइन काफी अच्छी है, मूवी का क्लाईमैक्स बेहतरीन है।
