Times Now Summit 2026, Kriti Sanon Reveals About Career: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। कृति सेनन ने बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में दी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने का काम किया है। वहीं हाल ही में कृति सेनन टाइम्स नाउ समिट 2026 का हिस्सा बनीं। इस दौरान उन्होंने अपने करियर के बारे में खुलकर बात की। कृति सेनन ने बताया कि कैसे उन्होंने इंजीनियरिंग के बीच ही तय किया कि वह एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। लेकिन उनके इस फैसले ने परिवार को हैरान कर दिया था। कृति सेनन (Kriti Sanon) ने ये भी कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह एक एक्ट्रेस बनेंगी और इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाएंगी।
फोटो क्रेडिट- टाइम्स नाउ सम्मिट
कृति सेनन (Kriti Sanon) ने बताया कि मैं कुछ भी प्लान नहीं करती, बल्कि अपनी भावनाओं के साथ जाती हूं। एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा, "कायनात कई बार आपको सिग्नल देती है, बस आपको वो महसूस करना होता है और उस अवसर को हासिल करना होता है। मेरे लिए तो सबकुछ इसलिए ही हुआ। मैं इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हूं, कभी सोचा नहीं था कि एक्ट्रेस बनूंगी। डांस का हमेशा से शौक था। माधुरी दीक्षित की बड़ी फैन हूं, लेकिन सोचा नहीं था कि उनसे मिलने का मुझे मौका मिलेगा। लेकिन आज मुझे लगता है कि हर चीज किसी न किसी वजह से होती है। चीजें होकर रहेंगी, बस आपको मेहनत करने की जरूरत है। अवसर को पहचानो और उसके साथ जाओ।"
कृति सेनन (Kriti Sanon) ने बताया कि उनके परिवार में कोई भी इंडस्ट्री से नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा, "मेरी मां प्रोफेसर हैं और मेरे पिता सीए हैं। थोड़ा झटका लगा था घर पर, जब मैंने कहा कि मैं एक्ट्रेस बनना चाहती हूं। उस वक्त मैं बीटेक सेकंड ईयर में थी। मैं बहुत पढ़ाकू थी, फ्रंट बेंचर थी बस अपनी हाईट की वजह से ही पीछे बैठती थी। मुझे लगता है कि कई बार आपको कोशिश करने की जरूरत है। मेरे लिए तो ये बाय चांस हो गया। हाईट की वजह से लोगों ने मुझसे कहा कि मॉडलिंग करो, लेकिन मैंने सोचा कि मैं ये हॉबी के तौर पर कर सकती हूं। मैंने मॉडलिंग शुरू की, टीवी कमर्शियल किये और तब लगा कि कैमरे के सामने होना ऐसा होता है।" कृति सेनन ने बताया कि उन्हें कैमरे के सामने शूट करना पसंद आने लगा और उन्हें लगा कि वह एक्ट कर सकती हैं। यहीं से ही उनके सपने और पैशन की शुरुआत हुई।
