Times Now Summit 2025: सिंपल लाइफ जीना पसंद करती हैं सारा अली खान, हिंदू-मुस्लिम के बीच खुद को बताया भारतीय

Times Now Summit 2025: टाइम्स नाउ समिट 2025 के मंच पर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सारा अली खान पहुंचीं। इस मंच पर सारा अली खान ने एक से बढ़कर एक खुलासे किए। इन खुलासों में अहम बात यह रही कि हिन्दू-मुस्लिम होने से पहले सारा अली खान ने कहा कि वो भारतीय हैं और उन्हें खुद पर गर्व है।

Times Now Summit 2025: टाइम्स नाउ समिट 2025 के मंच पर बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने शिरकत की। इस दौरान सारा अली खान ने कई चीजों के बारे में खुलकर बात की। सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने टाइम्स नाउ के समिट 2025 के मंच पर आते ही सबसे पहले लोगों का 'नमस्ते दर्शकों' बोलकर अभिवादन किया। इस दौरान सारा अली खान ने बताया कि वो ज्यादा लाइमलाइट में रहना नहीं चाहती हैं। इसके आलावा उन्होंने 'स्काई फाॅर्स' एक्ट्रेस ने अपने वजन को लेकर भी बात की, जो कभी 90 किलो था।

Sara Ali Khan.

सारा अली खान ने खुद को बताया भारतीय

सारा अली खान ने कहा, 'नमस्ते दर्शकों- मैं एक न्यूज एंकर की तरह बात कर हूं। आज के समय में प्रामाणिकता का मतलब, किसी की वैल्यू को कम करना है। इसमें ईमानदारी और सहजता है। मैं एक सिंगल मॉम के साथ बड़ी हुई हूं। उन्होंने मुझे रियल वैल्यू सिखाई हैं। एक एक्टर होने के यह मेरी जॉब नहीं है और मैं ऐसी नहीं हूं। जब आप अपने काम को देखते हैं तो वंश का होना आपके अंदर दीखता है।' सारा अली खान ने मिडिल क्लास हिंदू-मुस्लिम के बारे में कहा कि मैं एक भारतीय हूं और मेरे अंदर भारतीय वैल्यू हैं। मेरे अन्दर भारतीय सभ्यता हैं। मैं किसी भी विभाजन में नहीं पड़ती हूं।

End of Feed