Times Now Summit 2025: इस सिंगर को अपना गुरु मानते हैं मोहित चौहान, इंडिया को लेकर कही ये बात

Times Now Summit 2025: टाइम्स नाउ समिट 2025 के मंच पर बॉलीवुड के जाने माने सिंगर मोहित चौहान पहुंचे है। इस समिट में मोहित चौहान ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी है। इस दौरान उन्होंने भारत को लेकर बात की है। मोहित ने कहा कि उन्हें गर्व है कि भारत सही दिशा में बढ़ रहा है। इसके अलावा मोहित चौहान ने ये खुलासा किया कि वो किशोर कुमार को अपना गुरु मानते हैं।

Times Now Summit 2025: टाइम्स नाउ समिट 2025 (Times Now Summit 2025) का आगाज हो चुका है। कुछ देर पहले समिट में बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान पहुंची थीं। इवेंट में सारा अली खान ने हर मुद्दे पर खुलकर बात की। इस बीच अब बॉलीवुड के जाने माने सिंगर मोहित चौहान समिट में शामिल हुए। इस दौरान मोहित चौहान ने मंच पर आते ही सभी को नमस्कार किया। इसके बाद सिंगर मोहित ने अपना पसंदीदा गुनगुनाया। मोहित ने टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार से बातचीत करते हुए कहा कि भारत सही दिशा में बढ़ रहा है।

mohit chauhan times now summit 2025

भारत को लेकर कही ये बात

टाइम्स नाउ समिट 2025 के मंच पर बॉलीवुड सिंगर मोहित चौहान ने कहा, 'इस समय भारत दुनिया का सबसे कूलेस्ट प्लेस है। इंडिया काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। हालांकि कुछ जगह सुधार की जरूरत है। जैसे कि साफ-सफाई... मैं हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखता हूं। वहां मुझे देखने को मिलता है कि लोग पहाड़ों पर गंदगी फैला देते है। इस बारे में मैंने काफी बार बोला है। कुछ चीजे है जिसपर हमें काम करना है बाकी फिलहाल इंडिया में सबकुछ सही है।'

End of Feed