टाइम्स नाउ समिट में बॉलीवुड के दिगग्ज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) और साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) पहुंचे। शो को चेतन भगत ने होस्ट किया है। शो के दौरान चेतन ने फिल्म से जुड़े कई सवाल पूछे। चेतन ने पूछा कि आपको क्या लगता है कि बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में ऐसा क्या अंतर आ गया कि बड़ी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। इसके जवाब में अनुपम खेर ने कहा कि ये दोनों भारतीय फिल्में है, साउथ और नॉर्थ कुछ नहीं होता है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जब लॉकडाउन लगा था तब उनके पास बॉलीवुड फिल्मों के अलावा कई सारे ऑप्शन आ गए। लोग अब फेक चीजें नहीं देखना चाहते हैं। लोग फिल्मों में एक नए तरह का नयापन चाहते हैं। एक्टर ने अपनी फिल्म कार्तिकेय और ऊंचाई के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि लोग घिसी पिटी चीजें नहीं देखना चाहते हैं। इन फिल्मों में एक तरह का नयापना है।
anupam kher (image : instagram)
अनुपम खेर बोले- ओरिजिनल फिल्में हमेशा चलती हैं
अनुपम खेर ने कहा कि आज के समय में भाषा सीमित नहीं रही है। अनुपम खेर ने कहा कि आज के समय में लोग फेक चीजें नहीं देखना चाहते हैं। अगर आप कुछ नया लेकर आएंगे तो वो हमेशा चलता है। उन्होंने हम आपके है कौन और दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे जैसी फिल्मों की बाते की। एक्टर ने कहा कि उस दौर में नई चीजें चलती थीं और आज भी चलेगी। एक्टर ने निगेटिव कमेंट और बॉलीवुड बॉयकाट पर बात करते हुए कहा कि आज के समय में दर्शक ही क्रिटिक्स है।
समिट में अनुपम खेर ने ऋचा को बताया गलत
उन्होंने ऋचा चड्ढा के कमेंट पर भी बात करते हुए कहा कि जो गलत है वो गलत है। वो भले ही शानदार अभिनेत्री हैं लेकिन इस जगह वो गलत है और हमें जरूर बोलना चाहिए।
