Times Now Navbharat Year Ender: साल 2023 में कई बेहतरीन गानें रिलीज हुई हैं। इस लिस्ट में जरा हटके जरा बचके फिल्म के गानों से लेकर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गाने भी शामिल हैं। इन गानों ने साल भर फैंस को एंटरटेन किया है। इस लिस्ट में वे कमलेया से लेकर झूमे जो पठान तक के नाम शामिल हैं। हर साल की तरह इस साल भी अरिजीत सिंह ने कई पॉप्यूलर गाने फैंस को दिए हैं। साल 2023 ही नई बीते कई सालों तक फैंस ये गानें लगातार सुनते रहेंगे। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म एनिमल के गानों ने भी सोशल मीडिया पर काफी बज बनाया है। सारी दुनिया मिटा देंगे से लेकर सतरंगा तक इस फिल्म के गाने फैंस को पसंद आए हैं। आइए इस साल के 5 सबसे बेहतरीन गानों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।
Most Popular Songs of 2023
झूमे जो पठान (Jhoome Jo Pathan)
शाहरुख खान की चार साल बाद कमबैक करने वाली फिल्म पठान का पहले से ही काफी बज था। इस फिल्म के गाने झूमे जो पठान को भी फैंस ने काफी पंसद किया है। सोशल मीडिया पर हर कोई इस गाने पर रील्स बना रहा था। इस गाने को अरिजीत सिंह, सुकृति कक्कड़, विशाल ददलानी, शेखर रवजियानी ने मिलकर बनाया है। झूमे जो पठान का हुक स्टेप भी फैंस को काफी पसंद आया था।
तेरे वास्ते (Tere Vaaste)
Tere Vaste
साल 2023 में रिलीज हुई विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके (Zara Hatke Zara Bachke) के गानों ने फैंस को दीवाना बना दिया है। इस फिल्म के गाने तेरे वास्ते ने तो सोशल मीडिया पर धमाल ही मचा दिया है। यह गाना लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया है। वरुण जैन, सचिन-जिगर, शादाब फरीदी, अल्तमश फरीदी के इस गाने को भी सालों तक याद रखा जाएगा।
मैं निकला गड्डी लेके 2 (Main Nikla Gaddi Leke )
सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म के गाने मैं निकला गड्डी लेके को भी दोबारा रीमेक किया गया है। जो दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म के इस गाने पर सिनेमाघरों में फैंस नाचने लगे थे। लोगों को 22 साल पहले रिलीज हुई फिल्म गदर की याद ताजा हो गई है। इस गाने को भी उदित नायारण ने ही गाया है, इसके साथ ही उनके बेटे आदित्य नारायण की आवाज भी सुनाई दी है।
वे कमलिया (Ve Kamleya)
Ve Kamleya
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को साल 2023 में काफी पसंद किया है, बॉक्स ऑफिस के साथ ही फिल्म दर्शकों के दिलों में भी जगह बनाने में कामयाब हो गई है। फिल्म के गाने वे कमलिया को भी दर्शकों का काफी प्यार मिला है। इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया गोषाल ने गाया है।
सारी दुनिया मिटा देंगे (Sari Duniya Mita Denge)
Sari Duniya Mita Denge
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की जितनी चर्चा है, उतनी ही चर्चा इसके गाने सारी दुनिया मिटा देंगे की भी हो रही हैं। इस गाने को पंजाबी सिंगर बी पराक ने गाया है, वही जानी ने इसके लिरीक्स लिखे हैं। यह गाना भी सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। गाने को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है।
