Times Now Navbharat Year Ender 2023: साल 2023 अब हमसे अलविदा लेने के लिए तैयार है। यह साल फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी बेहद शानदार रहा है। कई फिल्में सिनेमाघरों में ना रिलीज हो कर डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज हुई हैं। इन फिल्मों को खूब प्यार मिला है। ऐसे में कुछ ऐसे मेल एक्टर्स हैं जिन्हें दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया। ऐसे में यह सितारे इस साल के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक बन गए हैं। इसमें मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee), आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) का नाम शामिल है।
पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी की इस साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कड़क सिंह रिलीज हुई है। इसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। ऐसे में पंकज त्रिपाठी की ओएमजी 2 को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। पंकज की एक्टिंग की दुनिया कायल हो गई है।
मनोज बाजपेयी
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी को दर्शक सत्या के जमाने से प्यार दे रहे हैं। ऐसे में मनोज की एक्टिंग के कायल सभी बने हुए हैं। इस साल मनोज बाजपेयी की फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। इसमें उनकी एक्टिंग देख दर्शकों ने फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की डिमांड कर दी थी। मेकर्स ने उनकी बात मानी और ओटीटी के बाद इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।
अदित्य रॉय कपूर
आदित्य रॉय कपूर ने इस साल अपना ओटीटी डेब्यू द नाइट मैनेजर नाम की सीरीज से किया था। इसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया, इसमें आदित्य रॉय कपूर की एक्टिंग को भी सराहा गया था। इसके बाद उनकी प्रति फैंस की दीवानगी ज्यादा बढ़ गई थी।
जयदीप अहलावत
पाताल लोक से ही जयदीप के फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। इस साल उनकी फिल्म जाने जान रिलीज हुई थी। इसे दर्शकों ने भी खूब प्यार दिया था। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान लीड रोल में थी।
विजय वर्मा
बॉलीवुड में इन दिनों विजय वर्मा अपनी एक्टिंग से डंका बजा रहे हैं। उनकी फिल्म जाने जान को सुजॉय घोष ने डायरेक्ट किया है। विजय की दूसरी फिल्मों की भी तारीफ हो रही है। ऐसे में साल 2023 भी उनकी एक्टिंग के नाम रहा है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
