Times Now Navbharat Year Ender 2023: आलिया ने RRKPK में दिखाया एक्टिंग का हुनर, घूमर के लिए सैयामी खेर को मिली जमकर तारीफ

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 20, 2023, 03:06 PM IST

Times Now Navbharat Year Ender 2023: साल 2023 खत्म होने वाला है, इस साल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी कर ली है। इस साल की बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं। जिन्होंने अपनी फिल्मों में की दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है।

Times Now Navbharat Year Ender 2023: इस साल बॉलीवुड (Bollywood Movie) फिल्म इंडस्ट्री ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी कर ली है। इस साल की बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस (Best Bollywood Female Actress 2023) की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं। जिन्होंने अपनी फिल्मों में की दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है। इस साल रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से लेकर मिसेज चटर्जी वर्सस नॉर्वे (Mrs. Chatterjee vs Norway) जैसी दमदार फिल्में रिलीज हुई हैं। इन फिल्मों में आलिया भट्ट और रानी मुखर्जी जैसी बेहतरीन अदाकाराओं ने सभी फैंस का दिल जीत लिया है। साल 2023 बॉलीवुड फैंस के लिए परफॉर्मेंस के मद्देनजर काफी अच्छा रहा है। क्योंकि इस साल घूमर में सैयामी खेर (Saiyami Kher) की एक्टिंग को भी काफी सराहा गया है। आइए इस साल की बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

Best Bollywood Performace Female.

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

करण जौहर के निर्देशन में बनी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) 28 जुलाई 2023 को रिलीज हुई है। फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, शबाना आजमी और धर्मेंद्र जैसे बड़े स्टार नजर आए हैं। इन सब के बीच आलिया भट्ट की दमदार परफॉर्मेंस ने सभी का दिल जीत लिया है। उनकी डायलॉग डिलीवरी हो या धमाकेदार डांस, एक्ट्रेस को फिल्म में काफी सराहा गया है।

End of Feed