Times Now Nav Bharat Year Ender 2023: हम साल 2023 के आखिरी महीने में पहुंच चुके हैं। ये साल सिनेमाजगत के लोगों के लिए काफी शानदार रहा। इस साल शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जवान (Jawan) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की एनिमल (Animal) ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। आज हम इस साल के बेस्ट डायेक्टर के बारे में जानते हैं। इस लिस्ट में संदीप रेड्डी वांगा से लेकर करण जौहर तक का नाम शामिल है।
Best Directors 2023 (credit pic: instagram)
1. संदीप रेड्डी वांगा
sandeep reddy vanga
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर तहलक मचा दिया है। फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप वांगा रेड्डी ने किया है। एनिमल में निर्देशक ने कई बदलाव किए हैं। फिल्म 3 घंटे 21 मिनट की है। फिल्म में एक्शन का भरपूर तड़का है। फिल्म के हर कैरेक्टर को निर्देशक ने स्पेस दिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
2. एटली
atlee
शाहरुख खान की जवान इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म है। फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। एटली के स्टाइल ने फैंस का दिल जीत लिया। जवान के बाद एटली सिर्फ साउथ में ही नहीं हिंदी बेल्ट में भी फेमस हो गए है। एटली जवान के बाद वरुण धवन के साथ वीडी 18 पर काम कर रहे हैं। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है।
3. करण जौहर
Karan Johar
करण जौहर ने इस साल रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का निर्देशन किया था। लंबे समय बाद करण ने बतौर निर्देशक वापसी की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की सिजलिंग केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। रॉकी और रानी की लव स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था।
4. सिद्धार्थ आनंद
Sidharth Anand
एक्शन डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़ तोड़ कमाई की। पठान और टाइगर 3 को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। दोनों फिल्मों में एक्शन और थ्रिलर का भरपूर डोज था। सिद्धार्थ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के लेकर चर्चा में है।
5. प्रशांत नील
Prashant Neel
साउथ डायरेक्टर प्रशांत नील की सालार ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। सालार इस साल की हाईएस्ट ओपनर फिल्म है। सालार में प्रशांत के काम ने दर्शकों को अपना मुरीद बना दिया है। सालार से पहले प्रशांत ने केजीएफ के लिए जाना जाता था। केजीएफ की पॉपुलर फ्रेंचाइजी को प्रशांत ने डायरेक्ट किया था। प्रशांत केजीएफ 3 पर जल्द काम शुरू करेंगे।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
