Junglee Music ने 7 फिल्मों के लिए Windows Production से मिलाया हाथ, 25वीं एनिवर्सरी पर फैंस को मिला गिफ्ट

Junglee Music and Windows Production collaboration: जंगली म्यूजिक और विंडोज प्रोडक्शन एक बार फिर से साथ आ रहे है। जानकारी के मुताबिक दोनों बंगाली फिल्मों पर काम करने वाले हैं।

Junglee Music and Windows Production collaboration: हाल ही में टाइम्स म्यूजिक (Times Music) की शाखा जंगली म्यूजिक (Junglee Music) ने 'स्वंयभू' का पहला गाना 'रारा धीवरा' रिलीज किया था, जिसे संतोष वैंकी ने गाना है और रामाजोगय्या शास्त्री ने लिखा है। इस गाने को लोग खूब प्यार दे रहे हैं। इस बीच अब ये खबर सामने आई है कि जंगली म्यूजिक और विंडोज प्रोडक्शन एक बार फिर से साथ आ रहे है। जानकारी के मुताबिक दोनों बंगाली फिल्मों पर काम करने वाले हैं। (ये भी पढ़ें-Rara Dheevara Song: स्वंयभू का एनर्जेटिक गाना रिलीज, धुन सुनकर थिरकेंगे दर्शक)

Junglee Music collaboration

जंगली म्यूजिक और विंडोज प्रोडक्शन का हुआ कोलैबोरेशन

जंगली म्यूजिक और विंडोज प्रोडक्शन का हुआ कोलैबोरेशन

जंगली म्यूजिक और विंडोज प्रोडक्शन एक बार फिर अपनी पुरानी साझेदारी को मजबूत करने जा रहे हैं। दोनों मिलकर अब 7 नई बंगाली फिल्मों पर काम करेंगे। यह खास मौका इसलिए भी अहम है क्योंकि विंडोज प्रोडक्शन इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे कर रहा है। इस साझेदारी के जरिए दर्शकों को दमदार स्टोरीज और मस्त म्यूजिकल फिल्में देखने को मिलेंगी। पिछले कई सालों में जंगली म्यूजिक और विंडोज प्रोडक्शन ने बंगाली इंडस्ट्री में कई यादगार फिल्में और शानदार म्यूजिक दिए हैं। उनकी फिल्मों और गानों ने लोगों का दिल जीता है। बता दें कि इन 7 फिल्मों की कोलैबोरेशन की शुरुआत Phool Pishi O Edward से होगी, जो 29 मई 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं।

End of Feed