Times Group MD Vineet Jain's Holi Party 2026: स्टार्स ने याद की बचपन की होली, पार्टी में जमकर की मस्ती

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 3, 2026, 07:36 PM IST

Times Group MD Vineet Jain's Holi Party 2026: टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने मुंबई में 2026 की होली की एक शानदार पार्टी आयोजित की। इस पार्टी में बॉलीवुड और टीवी के कई बड़े नाम शामिल हुए, जिनमें वामिका गब्बी, एकता कपूर और अंकिता लोखंडे समेत कई सितारे थे। मेहमानों ने रंगों से मस्ती की, संगीत पर थिरके, बचपन की पुरानी यादें ताजा कीं और ढेर सारी हंसी-खुशी बांटी।

Times Group MD Vineet Jain's Holi Party 2026: होली का त्योहार इस बार भी पूरे जोश में मनाया जा रहा है। मुंबई में टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने एक धमाकेदार होली पार्टी का आयोजन किया, इस सालाना उत्सव में बॉलीवुड, टेलीविजन, मॉडलिंग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई बड़े नाम एक साथ पहुंचे। पार्टी में रंगों की बौछार, स्वादिष्ट खाना, लाइव डांस और ढेर सारी हंसी-खुशी का माहौल रहा। इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। पार्टी के दौरान स्टार्स ने जमकर मस्ती की। कई स्टार्स ने अपने बचपन की यादें शेयर कीं। तो चलिए जानते इस पार्टी में स्टार्स ने क्या-क्या बोला।

Times Group MD Vineet Jain's Holi Party 2026

Image Source: Zoom

इस पार्टी में एक्ट्रेस वामिका गब्बी और प्रोड्यूसर एकता कपूर भी शामिल हुईं। दोनों मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आईं और फिर पार्टी के रंग में रंग गईं। वामिका गब्बी और एकता कपूर ने पार्टी में जमकर मस्ती की।

End of Feed