Vijay Krishna Acharya's Next With Tiger Shroff: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की बीती कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में असफल रही हैं। टाइगर श्रॉफ को अपने करियर को बचाए रखने के लिए एक बड़ी हिट देने की बहुत जरुरत है। मीडिया में अब जो रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उसके मुताबिक टाइगर श्रॉफ के फिल्मी करियर को पटरी पर लाने के लिए इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य (Vijay Krishna Acharya) ने 'बागी' एक्टर को एक बड़ी एक्शन मूवी ऑफर की है। इस मूवी में टाइगर श्रॉफ को एकदम अलग अवतार में देखा जाएगा।
विजय कृष्ण आचार्य की नेक्स्ट में नजर आएंगे टाइगर श्रॉफ (Pic Credit: Instagram)
टाइगर श्रॉफ के हाथ लगी विजय कृष्ण आचार्य की फिल्म
पिंकविला की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक विजय कृष्ण आचार्य (Vijay Krishna Acharya) ने टाइगर श्रॉफ के साथ एक धांसू एक्शन मूवी करने का प्लान किया है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म इस समय प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और 2026 के अगस्त महीने में इसे शुरू कर दिया जाएगा। टाइगर श्रॉफ ने भी फिल्म में खुद को परफेक्ट दिखाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। विजय कृष्ण आचार्य का टाइगर श्रॉफ के साथ यह प्रोजेक्ट अब तक सबसे रोमांचक प्रोजेक्ट्स में से एक होने वाला है। (इसे भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन-दीपिका पादुकोण की 'Raaka' में Shah Rukh Khan का होगा कैमियो !! हिल उठेंगे बॉक्स ऑफिस)
यह एक एक्शन से भरपूर मूवी होने वाली है। फिल्म को आज के समय की ऑडियंस के मुताबिक डिजाइन किया गया है और यह बड़े पैमाने पर शूट की जाएगी। भारतीय सिनेमा में पहले कभी भी ऐसा कुछ नहीं देखा गया है। अब विजय कृष्ण आचार्य और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी को साथ में काम करते हुए देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। (इसे भी पढ़ें: 30 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में जेल में बिताए दिनों क याद कर Vikram Bhatt दुखी हुए विक्रम भट्ट, बोले ' सोचा था वहीं मर...')
'बागी 4' में नजर आए थे टाइगर श्रॉफ
बीते साल टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 4' रिलीज हुई थी। इस मूवी में टाइगर श्रॉफ के साथ संजय दत्त, सोनम बाजवा और हर्नाज संधू सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी।
