साउथ मूवीज

अल्लू अर्जुन-दीपिका पादुकोण की 'Raaka' में Shah Rukh Khan का होगा कैमियो !! हिल उठेंगे बॉक्स ऑफिस

Shah Rukh Khan in Raaka: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है कि इसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) एक शानदार कैमियो कर सकते हैं।

Image

'राका' में नजर आएंगे शाहरुख खान (Pic Credit: Instagram)

Shah Rukh Khan in Raaka: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'राका' (Raaka) का फर्स्ट लुक मेकर्स द्वारा कुछ दिनों पहले ही जारी किया गया है। इस मूवी का निर्देशन एटली कुमार कर रहे हैं। 'राका' में अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक देखकर फैन्स काफी उत्साहित नजर आए। इस मूवी में अल्लू अर्जुन क पहली बार एक अलग तरह के अवतार में देखा जाएगा। 'राका' को लेकर मीडिया में जो खबरें सामने आ रही हैं उसके मुताबिक मेकर्स ने फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का कैमियो कराने का प्लान किया है।

'राका' में नजर आएंगे शाहरुख खान

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में यह बताया गया था कि अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'राका' में शाहरुख खान ने कैमियो करने के लिए हां कर दे है। शाहरुख खान पहले भी एटली कुमार के साथ फिल्म 'जवान' में काम कर चुके हैं, जो 2023 में रिलीज हुई थी। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया कि शाहरुख खान को एटली कुमार के निर्देशन में बन रही अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' में अहम रोल अदा करते हुए देखा जाएगा। 'राका' में शाहरुख खान को देखने के लिए फैन्स भी बेकरार हैं। (इसे भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav ने पवन सिंह को दिया खुला चैलेंज !! वीडियो में बोले 'बातों का भौकाल...')

Shah Rukh Khan's King

Shah Rukh Khan's King

अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म 'राका' में रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर और जान्हवी कपूर सहित कई स्टार्स को अहम रोल में देखा जाएगा। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट 700 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसका निर्माण सन पिक्चर्स कर रहा है। उम्मीद है कि टीम जल्द ही मुंबई के एक स्टूडियो में शूटिंग का अगला शेड्यूल शुरू करेगी। (इसे भी पढ़ें: यश स्टारर 'टॉक्सिक' की रिलीज में नहीं होगा कोई बदलाव, Tara Sutaria ने की पुष्टि)

'किंग ' में नजर आएंगे शाहरुख खान

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' की शूटिंग में बिजी हैं। इस मूवी में शाहरुख खान को पहली बार बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा। सिद्धार्थ आनंद इस मवी का निर्देशन कर रहे हैं। इस मूवी में अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी, अनिल कपूर, अभय वर्मा, रानी मुखर्जी, सुहाना खान और जैकी श्रॉफ भी अहम रोल में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article